शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल: निफ्टी ने छुआ ऑल-टाइम हाई, सेंसेक्स भी 52 हफ्तों की नई ऊंचाई पर

Sanjay Dhiman | Nov 27, 2025, 13:05 IST
Share
NSE-BSE ALL TIME HIGH
Photograph: (the sootr)

शेयर बाजार में बरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 26 हजार 295 का रिकॉर्ड तोड़ ऑल-टाइम हाई बनाया। वहीं सेंसेक्स ने भी 85 हजार 940 पर 52 हफ्तों की सबसे बड़ी छलांग लगाई।

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स पहली बार 86,000 के ऊपर पहुंच गया। यह बाजार के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। निफ्टी भी अपने ऑल-टाइम हाई स्तर पर है।

लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी जारी है। कई बड़े शेयरों में भारी खरीदारी हो रही है। घरेलू निवेशकों के साथ विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी भी तेजी से बढ़ी है, जिससे बाजार को मजबूत समर्थन मिला है। बैंकिंग, आईटी, ऊर्जा और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने आज बढ़त में अहम योगदान दिया।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...



निफ्टी और सेंसेक्स का नया कीर्तिमान

आज के कारोबारी सेशन की शुरुआत तो बहुत हल्की सी बढ़त के साथ हुई थी। निवेशकों की खरीददारी का दबाव कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि निफ्टी ने नया रिकॉर्ड ही बना डाला। NSE(National Stock Exchange) Nifty 50, महज़ 16 अंक ऊपर 26,221 पर खुला था। इसने पलक झपकते ही 26,295 का नया ऑल-टाइम हाई छू लिया। यह माइलस्टोन बाज़ार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उधर, BSE Sensex भी 77 अंक यानी 0.09% फीसदी ऊपर 85,686 पर खुला। जल्द ही इसने 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर 85,940.24 पर पहुंचकर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा दी। बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स (Midcap Index) भी उसी तेज रफ़्तार में आगे बढ़े। जिससे पूरे बाजार का मिजाज एकदम पॉजिटिव हो गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी शेयर बाजार में लगा सकेंगे पैसा, शासन ने दी छूट

2.66 करोड़ की ठगी: शेयर बाजार में निवेश का झांसा, 4 राज्यों से 4 ठग गिरफ्तार

शेयर मार्केट की लंबी छलांग को ऐसे समझें



  • निफ्टी ने आज 26,295 के ऑल-टाइम हाई(All Time High) को छू लिया, जबकि सेंसेक्स भी 85,940 पर पहुंचकर 52 हफ्तों की रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंचा।
  • बाजार में तेजी का मुख्य कारण कंपनियों की आने वाली कमाई को लेकर बढ़ती उम्मीदें और मजबूत घरेलू खपत को माना जा रहा है।
  • हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी और बजाज ऑटो आज के सेशन के सबसे बड़े गेनर्स रहे और इन शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली।
  • HDFC Life, Titan, Eicher Motors, Grasim और IndiGo कमजोर शुरुआत के साथ टॉप लूज़र्स में रहे और इन शेयरों पर दबाव देखने को मिला।
  • ट्रेडर्स की सबसे ज़्यादा नजर आज ICICI Bank, HDFC Bank, Bajaj Finance, L&T और Axis Bank पर रही, जिससे बैंकिंग और ऑटो सेक्टर ने बाजार की तेजी को मजबूती दी।

बाजार में इतना भरोसा क्यों है?

शेयर बाजार के दिग्गजों का कहना है कि यह तेज़ रफ़्तार यूं ही नहीं आई है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने बताया कि विदेशी निवेशकों के कारण ज़ोरदार सपोर्ट मिल रहा हैं। उनका मानना है कि अक्टूबर में खपत (Consumption) बढ़ी है। इसका सीधा असर कंपनियों की तीसरी और चौथी तिमाही की कमाई में दिखेगा।

यहां तक कि अगर यह खपत का ट्रेंड थोड़ा कम भी हुआ, तो भी आगे आने वाली कमाई अच्छी ही दिख रही है, और यही बात इस तेजी (Rally) की असल वजह है।

आज के टॉप परफॉर्मर्स

भारतीय शेयर बाजार में ओपनिंग में बढ़त देखने को मिली।शुरुआती कारोबार में कई बड़े शेयर्स ने मार्केट लीडर की भूमिका निभाई। Hindalco Industries (हिंडाल्को), Tata Motors (टाटा मोटर्स पीवी), Mahindra & Mahindra (एम एंड एम), Larsen & Toubro (एलएंडटी) और Bajaj Auto (बजाज ऑटो) जैसे दिग्गज टॉप गेनर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे। इन ऑटो शेयर्स में बम्पर उछाल देखने को मिला है। वहीं, ICICI Bank, HDFC Bank, Bajaj Finance, L&T और Axis Bank भी ट्रेडर्स की नजर में प्रमुख मूवर्स बने रहे।

लेकिन, कुछ शेयर्स की शुरुआत थोड़ी फीकी रही। HDFC Life, Titan, Eicher Motors, Grasim Industries और IndiGo जैसे बड़े नाम शुरुआती घंटों में थोड़े कमज़ोर दिखे। बाजार का पॉजिटिव सेंटीमेंट यह इशारा कर रहा है कि यह गिरावट कुछ देर की (Temporary) हो सकती है। यह रिकॉर्ड तेजी भारतीय शेयर बाज़ार के लिए उत्सव का माहौल लेकर आई है।

कौन से शेयर सबसे ज्यादा चमके? — टॉप गेनर्स

सुबह के ट्रेड में इन कंपनियों ने सबसे ज्यादा दम दिखाया:

टॉप गेनर्ससेक्टर
Hindalco Industriesमेटल
Tata Motorsऑटो
Mahindra & Mahindraऑटो
Larsen & Toubroइंफ्रा
Bajaj Autoऑटो
मेटल, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी एकदम स्पष्ट दिखी, जिससे इन शेयरों में भारी तेजी दर्ज हुई।

यह खबरें भी पढ़ें...

साधना ब्रॉडकास्ट मामला : SEBI ने अरशद वारसी को शेयर बाजार से किया बैन

सेंसेक्स में 1310 अंकों की उछाल: जानिए शेयर बाजार में तेजी की 4 बड़ी वजहें

किन शेयरों पर दबाव बना रहा? — टॉप लूजर्स

सत्र की शुरुआत में ये कंपनियां कमजोरी के साथ दिखीं:

टॉप लूज़र्ससेक्टर
HDFC Lifeइंश्योरेंस
Titanकंज्यूमर
Eicher Motorsऑटो
Grasim Industriesमैन्युफैक्चरिंग
IndiGoएविएशन


Tags:
  • शेयर बाजार
  • भारतीय शेयर बाजार में ओपनिंग में बढ़त
  • भारतीय शेयर बाजार
  • National Stock Exchange
  • bse sensex
  • all time high
  • बजाज ऑटो
  • Hindalco Industries
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा