बायजूस में हालात बदतर, स्टाफ की सैलरी देने के लिए Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने गिरवी रखा अपना घर
Pratibha Rana | Dec 05, 2023, 24:00 IST
बायजूस में हालात बदतर, स्टाफ की सैलरी देने के लिए Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने गिरवी रखा अपना घर
नकदी के संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने एम्प्लॉइज को सैलरी देने के लिए अपने घर के साथ-साथ अपने फैमिली मेंबर्स का घर भी गिरवी रख दिया है।
BHOPAL. बायजू का संकट और गहरा गया है। हालात ये हो चुके हैं कि बायजूस के पास अपने स्टाफ को सैलरी देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। कहा जा रहा है कि Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने अपना घर गिरवी रख दिया है। वहीं पैसे जुटाने के लिए उनके परिवार की संपत्ति भी दांव पर लगी है।
दावा किया जा रहा है कि कंपनी में काम कर रहे स्टाफ को सैलरी मिलने में देरी हो रही है। बायजू रवींद्रन ने कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थिक अपने घर को गिरवी रखकर पैसे जुटाए हैं। अब इन पैसों से स्टाफ को सैलरी दी जाएगी। बायजू ने बेंगलुरु के दो घरों को गिरवी रखकर उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपए जुटाए है।
एडुटेक कंपनी बायजूस बिजनेस जगत में कभी देश की सबसे दौलतमंद स्टार्टअप कंपनी में गिनी जाती थी। वहीं पर कंपनी के मालिक बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ 5 अरब डॉलर (करीब 41,715 करोड़ रुपए) होती थी। बायजू की स्थापना 2011 में हुई थी। बायजू रवींद्रन और उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ ने इसकी शुरुआत की थी। बायजू एक भारतीय बहुराष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी है। इसका हेडक्वार्टर बैंगलोर में है। बायजू ने ट्यूशन पढ़ाने से शुरुआत की थी। पहले उन्होंने दोस्तों को ट्यूशन पढ़ाया, फिर छात्रों से भरे बड़े-बड़े ऑडिटोरियम में 2011 में, बायजू की पेरेंट कंपनी-थिंक एंड लर्न की स्थापना हुई। इसका फोकस ऑनलाइन और क्लास 12 पर था। 2015 में बायजू ने अपना ऐप लॉन्च किया था।
सैलरी देने के लिए गिरवी रखा घर
ट्यूशन पढ़ाने से की थी शुरुआत
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj