मोदी सरकार की विदेश नीति पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, बोलीं तटस्थ नहीं रह सकता देश

Sanjay Dhiman | Jun 21, 2025, 17:58 IST
Share
sonia-gandhi-attack-modi-government
Photograph: (The Sootr)

सोनिया गांधी ने इजरायल और ईरान के बीच युद्ध पर भारत सरकार की चुप्पी को कूटनीतिक और नैतिक विफलता बताया। उन्होंने इजरायल के हमलों की आलोचना करते हुए भारत से अपनी चुप्पी तोड़ने की अपील की। उन्होंने इस मुददें पर सरकार से अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग भी की।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर भारत सरकार की चुप्पी को गंभीर कूटनीतिक गलती और भारत की नैतिक तथा रणनीतिक परंपराओं से भटकाव करार दिया।

"द हिंदू" में शुक्रवार को प्रकाशित अपने लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि 13 जून को इजरायल द्वारा ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए हवाई हमले न केवल अवैध थे, बल्कि संप्रभुता का उल्लंघन भी थे। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता चल रही थी, जो अब तक पांच दौर की बातचीत के बाद छठे दौर में प्रवेश करने वाली थी।

सोनिया गांधी ने इस संघर्ष में इजरायल के सैन्य क्रियाकलापों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने गाजा में इजरायल के द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई को भी क्रूर और असंतुलित करार दिया। यह घटनाएं क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए खतरनाक हो सकती हैं, उनका कहना था।

भारत सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

सोनिया गांधी ने अपने लेख में इजरायल-इरान युद्ध में भारत सरकार की तटस्थ भूमिका और भारत की विदेश नीति की निंदा करते हुए चुप्पी पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि भारत के दोनों ही देशों से प्राचीन संबंध है। 1994 में कश्मीर मुददें पर ईरान ने भारत का समर्थन किया था, आज भारत सरकार देश की दो राष्ट्र समाधान पाॅलिसी से हटकर एकतरपफा नजरिया अपना रहा है जो गलत है।

यह खबरें भी पढ़ें...

कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच साल बाद फिर शुरू, नाथुला से रवाना हुआ पहला जत्था

आषाढ़ अमावस्या पर कैसे करें तर्पण और पिंडदान, जानें पितृ दोष से मुक्ति पाने के प्रभावी उपाय

अस्थिरता के लिए जिम्मेदार है ट्रंप

सोनिया गांधी ने अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका और क्रियाकलापों पर भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी खुद की खुफिया एजेंसियों की सलाह नहीं मानते, उनका नजरिया आक्रामक है। अमेरिका एकबार फिर अरब देशों में इराक में की गई गलतियों को दोहरा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले डोनाल्ड ट्रंप एंडलेस वाॅर के खिलाफ थे लेकिन अब वे स्वयं युद्ध को बढावा दे रहे है।

इजरायल प्रधानमंत्री को भी लिया आडे़ हाथ

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनियां गांधी ने अपने लेख में इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि नेतन्याहू क्षेत्रीय संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है। उनके प्रयास शांति की बजाए युद्ध को बढ़ावा देते है। उनके कारण आज गाजा के 55 हजार से अधिक फिलिस्तीनी अपनी जान गवा चुके है। वहां लोग भुखमरी का शिकार हो रहे है।

यह खबरें भी पढ़ें...

5 day heavy rain alert : राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश, सड़कें बनीं तालाब

पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर 500 करोड़ के घोटाले का आरोप, जांच शुरू

अपनी स्थिति स्पष्ट करे भारत सरकार

उन्होंने देश की मोदी सरकार से वर्तमान परिस्थितियों और इरान-इजरायल युद्ध पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया का एक सशक्त व मजबूत देश है, उसे अपने आसपास स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी कूटनीतिक प्रयास करने चाहिए।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी का यह बयान भारत में ईरानी डिप्लोमेट मोहम्मद जवाद होसेनी के बयान के बाद आया है। अपने बयान में होसेनी ने इजरायल पर अंर्तराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भारत
  • मोदी सरकार
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • सोनिया गांधी
  • अमेरिका
  • इजरायल
  • भारत की विदेश नीति
  • ईरान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड