कोलकाता में स्पेशल 26 जैसी साजिश : व्यापारी से 3 लाख नकद सहित ज्वेलरी लूटी

Jitendra Shrivastava | Mar 27, 2025, 18:22 IST
Share
thesootr
special-26-film-inspired Photograph: (thesootr)

कोलकाता में स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर एक व्यवसायी से लूट का मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पांच CISF जवानों ने लाखों का सामान लूटा। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें स्पेशल 26 फिल्म की तरह एक व्यवसायी से फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट की गई। बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के बागुईहाटी थाना क्षेत्र के चिनार पार्क इलाके में 18 मार्च की रात दो बजे यह घटना घटी। यहां पांच CISF कर्मी, जिनमें एक इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल शामिल थे, फर्जी आयकर अधिकारी बनकर एक व्यवसायी के घर पहुंचे और जांच के नाम पर नकद तीन लाख रुपये और सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

लूट की योजना का खुलासा

शिकायतकर्ता विनीता सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे लूट की घटना संदिग्ध लगी, जब फर्जी आयकर अधिकारी प्रमोटर की दूसरी पत्नी के कमरे में बिना कुछ लिए भाग गए। पुलिस ने इस पर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरों की कार का पता लगाया। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से एक ड्राइवर दीपक राणा की पहचान हुई। पूछताछ में पता चला कि यह एक संगठित साजिश थी, जिसे पारिवारिक विवाद के चलते अंजाम दिया गया था।

CISF जवानों की गिरफ्तारी

बागुईहाटी पुलिस स्टेशन ने गहन जांच के बाद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फरक्का बैराज में तैनात CISF इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी कुमारी, कांस्टेबल बिमल थापा, हेड कांस्टेबल रामू सरोज और कांस्टेबल जनार्दन शाह शामिल हैं। इनके साथ ही मृतक प्रमोटर की दूसरी पत्नी आरती सिंह और कार का ड्राइवर दीपक राणा भी पकड़े गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

पीएम नरेंद्र मोदी के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव सट्टा

Ladli Behna Yojana: अप्रैल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त, जानें तुरंत

पारिवारिक विवाद से जुड़ी साजिश

पुलिस के अनुसार, विनीता सिंह और उसकी सौतेली मां आरती सिंह के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। इस विवाद का फायदा उठाकर आरती सिंह ने CISF के इंस्पेक्टर के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। इस योजना के अनुसार, फर्जी छापेमारी की गई, जिसमें लूटे गए पैसे को 50-50 के आधार पर बांटने का वादा किया गया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

राशन कार्ड ई-केवाईसी के झांसे में न आएं, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

श्रीराम की कथा बताएगी किताब 'रामराजा', रामनवमी पर रिलीज होगा भजन... आगे फिल्म की प्लानिंग

ऐसे हुआ घटनाक्रम...

  • 18 मार्च: रात दो बजे फर्जी आयकर अधिकारी बनकर पांच CISF कर्मी व्यापारी के घर पहुंचे।
  • लूट: तीन लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने के आभूषण लूटे गए।
  • पुलिस कार्रवाई: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • गिरफ्तारी: सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें CISF के पांच जवान और अन्य शामिल हैं।


Tags:
  • CISF jawan
  • robbery
  • लूट
  • कोलकाता
  • साजिश
  • देश दुनिया न्यूज
  • स्पेशल 26 फिल्म
  • आयकर अधिकारी
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर