कमोड पर बैठे रहिए, प्लेन लैंड होने ही वाला है', SpiceJet फ्लाइट के टॉयलेट में फंसा यात्री
Chakresh | Jan 17, 2024, 12:16 IST
कमोड पर बैठे रहिए, प्लेन लैंड होने ही वाला है', SpiceJet फ्लाइट के टॉयलेट में फंसा यात्री
मुंबई से बेंगलुरु जा रही SpiceJet की एक फ्लाइट में अजीब वाकया हुआ। प्लेन में एक यात्री को अपनी पूरी यात्रा टॉयलेट में बैठकर गुजारनी पड़ी।
SpiceJet Technical Issue Passenger Rescued from Flight Toilet- मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट के टॉयलेट में एक यात्री इतनी बुरी तरह से फंस गया कि वह फ्लाइट के लैंड होने के बाद ही बाहर निकल सका। एक घंटे से ज्यादा की अपनी यात्रा के दौरान उसने अपना पूरा समय टॉयलेट में ही बिताया। घटना के बाद अब स्पाइसजेट ने यात्री से माफी मांगी है।जानकारी के मुताबिक पीड़ित यात्री मुंबई से बेंगलुरु के लिए जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में मंगलवार को सवार हुआ था। फ्लाइट ने जैसे ही बेंगलुरु से उड़ान भरी यात्री टॉयलेट गया, लेकिन जब उसने बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा खुला ही नहीं। यात्री ने काफी कोशिश की, लेकिन किसी भी तरह से दरवाजा नहीं खुल सका।
कई प्रयासों के बाद भी जब फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुला तो यात्री ने क्रू मेंबर्स से दरवाजा खुलवाने की अपील की, लेकिन कई कोशिशों के बाद वह भी दरवाजा नहीं खोल सके। क्रू ने यात्री से तब तक रुकने के लिए कहा गया, जब तक प्लेन लैंड नहीं हो जाता। फ्लाइट के लैंड होने के बाद टेक्नीशियन को बुलाया गया और काफी मशक्क्त के बाद किसी तरह दरवाजा खोला जा सका। इस दौरान यात्री को एक घंटे से ज्यादा समय तक प्लेन के टॉयलेट में ही कैद रहना पड़ा। इस तरह फ्लाइट में सवार इस यात्री की पूरी यात्रा टॉयलेट के अंदर ही कट गई।
इस दौरान क्रू मेंबर ने टॉयलेट के दरवाजे के नीचे से एक नोट अंदर खिसकाया। इसमें लिखा गया था कि हम दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दरवाजा नहीं खोल पा रहे हैं। घबराइए मत, कुछ ही मिनट में प्लेन लैंड हो जाएगा। तब तक आप कमोड की सीट को बंद करके उस पर बैठ जाइए और खुद को सुरक्षित कर लीजिए। लैंडिंग के बाद प्लेन का दरवाजा खुलते ही इंजीनियर आ जाएगा। परेशान मत होइए।
![whatsapp-image-2024-01-17-at-11.18.10-am.jpeg]()
घटना के बाद SpiceJet ने बयान जारी कर खेद व्यक्त किया। एयरलाइन ने अपनी सफाई में कहा है कि यात्री को पूरी जर्नी के दौरान मदद मुहैया कराई गई। अपने बयान में एयरलाइन ने भी घटना की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक मामला 16 जनवरी का है। प्लेन के टॉयलेट का दरवाजा लॉक में खराबी आने के कारण नहीं खुल पाया। एयरलाइन ने दावा किया है कि पूरी यात्रा के दौरान पैसेंजर को मदद और गाइडेंस दिया गया। लैंडिंग के बाद एक इंजीनियर ने टॉयलेट का दरवाजा खोला।
क्रू बोला- अब बैठे रहिए, प्लेन लैंड होने ही वाला है
दरवाजे के नीचे से खिसकाया नोट
whatsapp-image-2024-01-17-at-11.18.10-am.jpeg
SpiceJet ने जारी किया बयान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari