गाजा के अल-अहली अस्पताल पर बमबारी, धमाके के बाद बने भयावह हालात, अरब देशों ने की हमले की निंदा
Chandresh Sharma | Oct 19, 2023, 24:00 IST
गाजा के अल-अहली अस्पताल पर बमबारी, धमाके के बाद बने भयावह हालात, अरब देशों ने की हमले की निंदा
इजराइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। वहीं गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुई बमबारी के बाद भयावह हालात सामने आए हैं। अस्पताल के फर्श पर जगह-जगह लाशें बिखरी दिखाई गई हैं
INTERNATIONAL DESK. इजराइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। वहीं गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुई बमबारी के बाद भयावह हालात सामने आए हैं। अस्पताल के फर्श पर जगह-जगह लाशें बिखरी दिखाई गई हैं वहीं घायल चीख-पुकार मचाते दिखाई दिए। अस्पताल पर बमबारी के बाद अस्पताल का स्टाफ और मरीज दूसरे हिस्से की तरफ भागे। हमले में किसी का हाथ कट गया तो किसी को अपने पैर खोना पड़े। हमले के बाद पूरे अस्पताल में अंधेरा छा चुका था, अचानक मरीजों की तादाद बढ़ जाने के कारण डॉक्टरों को फर्श पर ही बिना एनेस्थीसिया के लोगों की सर्जरी करनी पड़ी।
भयावह मंजर दिया दिखाई
अस्पताल में तैनात डॉक्टरों का कहना था कि हमले में अस्पताल के कई हॉल और ऑपरेशन थियेटर की छतें गिर गईं। हर तरफ घायल चीख पुकार मचा रहे थे, लाशों का भी अंबार लगा हुआ था। विस्फोट के बाद अस्पताल के बाहर जले हुए वाहन और मलबा ही मलबा नजर आ रहा था। बड़ी संख्या में लोगों के अंग-भंग भी हो गए। डॉक्टर्स ने बताया कि घायलों में जिन्हें भी हम बचा सकते थे हमने पूरी कोशिश की, लेकिन तादाद इतनी ज्यादा थी कि ज्यादातर घायलों ने बगैर इलाज के ही दम तोड़ दिया।
अरब देशों ने की निंदा
अरब देशों सउदी अरब, यूएई, बहरीन, तुर्किए और जॉर्डन ने अल अहली अस्पताल पर की गई बमबारी के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। इधर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में हुई मौतों के लिए क्रूर आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सउदी अरब में इस मुद्दे पर मुस्लिम राष्ट्रों के नेताओं ने बैठक की और इस बमबारी की निंदा करते हुए मुस्लिम देशों से एकजुट होने का आह्वान किया है। सभी ने इजराइल से तमाम रिश्ते खत्म करने पर जोर दिया है।
यूएन बोला- जिम्मेदार को बख्शा न जाए
इधर यूएन ने अल अहली अस्पताल पर हुए हमले में हुई मौतों पर दुख जताते हुए घटना की निंदा की है। यूएन की ओर से कहा गया है कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है। घटना को अंजाम देने वाले अंतर राष्ट्रीय कानून के अनुसार जवाबदेह ठहराए जाने चाहिए। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने ताजा घटनाक्रम पर दुख जाहिर किया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari