पद्मनाभस्वामी मंदिर में कैमरे वाला चश्मा पहनकर घुसा श्रद्धालु, करने लगा रिकॉर्डिंग फिर...
Rohit Sahu | Jul 07, 2025, 16:54 IST
kerala padmanabh swami
केरल में एक शख्स ने कैमरे वाले स्मार्ट ग्लास पहनकर पद्मनाभस्वामी मंदिर में दाखिल होने की कोशिश की। मंदिर के सख्त जांच के बाद भी श्रद्धालु ने एंट्री ले ली।
केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित ऐतिहासिक पद्मनाभस्वामी मंदिर में की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। दरअसल गुजरात का रहने वाला सुरेंद्र शाह नाम का एक व्यक्ति मंदिर में कैमरे के साथ पहुंच गया। सुरेंद्र ने स्मार्ट ग्लास (कैमरे वाला चश्मा) पहनकर मंदिर में एंट्री ली इसके बाद वह मंदिर के भीतर वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा।
मंदिर में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध है। खासकर ऐसे उपकरण जो रिकॉर्डिंग के लिए उपयोग किए जा सकते हैं। इसके अलावा पहनावे को लेकर भी नियम हैं।
मंदिर प्रशासन ने शाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी दुर्भावना या साजिश का संकेत नहीं मिला है। लेकिन मामले की जांच जारी है और शाह को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें...MP के मंदिरों में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड का फरमान, ये कपड़े पहने तो नहीं दी जाएगी एंट्री
भारत के प्रमुख वैष्णव मंदिरों में गिने जाने वाले इस मंदिर की पहचान उसकी परंपरा और सुरक्षा से भी है। पुरुषों को धोती और महिलाओं को साड़ी पहनना अनिवार्य है। अन्य कपड़ों में मंदिर में प्रवेश वर्जित है।
मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु शेषनाग पर शयन मुद्रा में विराजमान हैं। मंदिर की स्थापना त्रावणकोर के शाही परिवार द्वारा की गई थी।
यह भी पढ़ें...पुरी में बहुड़ा यात्रा के साथ रथ यात्रा का हुआ समापन, श्रीमंदिर को लौटे भगवान जगन्नाथ
1750 में महाराज मार्तण्ड वर्मा ने खुद को पद्मनाभ दास घोषित किया और शाही परिवार की संपत्ति मंदिर को समर्पित कर दी। आज भी मंदिर का प्रशासन शाही परिवार के ट्रस्ट के अधीन है। भारत सरकार ने आजादी के बाद भी इस मंदिर को अपने अधीन नहीं लिया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर | Kerala | मंदिर समिति का फैसला | ट्रैप कैमरे लगाए
सुरक्षाकर्मियों को ऐसे हुआ शक
सुरेंद्र इधर उधर घूम कर मंदिर परिसर में हर तरफ ध्यान से देख रहा था। सुरक्षाकर्मियों को उसके हावभाव देखकर शक हो गया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। जांच के दौरान उसके चश्में में स्पाई कैमरे मिले। मंदिर के नियमों के उल्लंघन के चलते उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पद्मनाभस्वामी मंदिर में क्या है नियम
पुलिस कार्रवाई और कानूनी पहलू
यह भी पढ़ें...MP के मंदिरों में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड का फरमान, ये कपड़े पहने तो नहीं दी जाएगी एंट्री
पद्मनाभस्वामी मंदिर की सख्त परंपराएं
भव्यता और स्वर्ण गोपुरम के लिए प्रसिद्ध मंदिर
यह भी पढ़ें...पुरी में बहुड़ा यात्रा के साथ रथ यात्रा का हुआ समापन, श्रीमंदिर को लौटे भगवान जगन्नाथ
पद्मनाभस्वामी मंदिर पर सरकार का नहीं अधिकार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर | Kerala | मंदिर समिति का फैसला | ट्रैप कैमरे लगाए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari