Share Market : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव नतीजों का शेयर बाजार पर असर, पहले गिरावट, फिर आई जबरदस्त तेजी!

Raj Singh | Oct 08, 2024, 11:49 IST
Share
the sootr
the sootr

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिला। पहले बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन बाद में इसमें सुधार देखने को मिला।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में जहां हरियाणा में बीजेपी पीछे चल रही थी, वहीं अब उसने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है। देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। Stock Market का रुख बदलता नजर आ रहा है। दोनों राज्यों के नतीजे आने वाले दिन यानी मंगलवार को Sensex पहले गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला और कुछ ही देर में रफ्तार पकड़ते हुए 300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा दी।

बाजार की चाल बदली-बदली

मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। अगर BSE Sensex की बात करें तो अपने पिछले बंद 81,050 के मुकाबले यह इंडेक्स गिरावट के साथ 80,826.56 के स्तर पर खुला और करीब आधे घंटे के कारोबार के बाद यह गिरावट तेजी में बदल गई। सेंसेक्स करीब 310 अंकों की बढ़त के साथ 81,360.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। NSE Nifty भी सेंसेक्स के साथ कदम से कदम मिलाता नजर आया और सोमवार के बंद 24,795.75 के मुकाबले बढ़त के साथ 24,832.20 के स्तर पर खुला और सुबह 9.30 बजे के करीब यह बढ़त के साथ 24,874 पर कारोबार करने लगा।

ये भी खबर पढ़िए... खुलते ही घड़ाम शेयर बाजार, 700 अंक गिरा सेंसेक्स, टेक-आईटी में भारी बिकवाली

बाजार ओपन पर 1300 से ज्यादा शेयरों में गिरावट

पिछले छह दिनों में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है और मंगलवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। इस बीच शेयर बाजार में कारोबार शुरू होते ही करीब 974 शेयर हरे निशान पर खुले, जबकि 1380 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले। इस बीच 144 शेयर ऐसे भी रहे, जिनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं देखा गया। Nifty पर HUL, M&M, Cipla, Shriram Finance, Trent के शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं Tata Steel, Hindalco, Tata Motors, Power Grid Corp और JSW Steel के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

इन शेयरों ने लगाई छलांग

सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो सुबह 10.40 बजे तक लार्ज कैप कंपनियों में Adani Port Share 2.49%, NTPC Share 2.01%, M&M Share 2%, SBI Share 1.75% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं मिड कैप कंपनियों में Paytm Share 5.49%, BHEL 3.70%, RVNL 3.53%, Mazgaon Dock SHare 3.52%, Indian Hotel Share 3.21% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • निफ्टी
  • शेयर बाजार
  • share market
  • शेयर मार्केट
  • जम्मू-कश्मीर
  • शेयर बाजार में उछाल
  • सेंसेक्स में गिरावट
  • शेयर बाजार में गिरावट
  • निफ्टी में उछाल
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  • निफ्टी में गिरावट
  • स्टॉक मार्केट
  • Adani Port Share
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच