दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6, नेपाल में चार बार हिली धरती

The Sootr | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6, नेपाल में चार बार हिली धरती
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6, नेपाल में चार बार हिली धरती

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, नेपाल रहा इसका केंद्र, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही भूकंप की तीव्रता

NEW DELHI. दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दोपहर 2.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए । बता दें रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। जानकारी के मुताबिक नेपाल में चार बार इसके झटके महसूस किए गए। पहला 2.25 बजे, जिसकी तीव्रता 4.6 बताई जा रही है, दूसरा झटका 2:51 बजे - तीव्रता 6.2 , तीसरा झटका 3:06 बजे - तीव्रता 3.6 और चौथा झटका 3.19 बजे - तीव्रता 3.1 मापी गई।

यूपी के साथ मध्यप्रदेश में भी भूकंप झटके

बता दें कि यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, हापुड़, अमरोहा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक नेपाल इसका केंद्र रहा जहां दो बार धरती हिली। वहीं हरियाणा में एक दिन में दूसरी बार भूकंप आने की पुष्टि की जा रही है, जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी का कहना है कि एक ही दिन में दो बार इसके झटके महसूस किए गए।

जनवरी में 5.8 तीव्रता थी भूकंप

इससे पहले भी नेपाल में 24 जनवरी को 5.8 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका असर चीन के शिक्वान्हे समेत दक्षिण-पश्चिम इलाके तक देखने को मिला था। इसकी वजह पड़ोसी हिमालयी देश और उसके नीचे मौजूद दो टेक्टोनिक प्लेटों में हलचल बताई गई थी। वहीं 8 नवंबर 2022 को रात करीब 1:57 बजे भी एक बार भूकंप आया था और इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी। गौरतलब है कि अभी तक इससे किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है, परंतु लोगों में इसका दहशत बना हुआ है।

Tags:
  • दिल्ली-एनसीआर में भूकंप
  • Earthquake tremors
  • Earthquake in Delhi-NCR
  • Earthquake in Nepal
  • Earthquake tremors in North India
  • Panic among people due to earthquake
  • भूकंप के झटके
  • नेपाल में भूकंप
  • उत्तर भारत में भूकंप के झटके
  • भूकंप से लोगों में दहशत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं