PUNE : हॉस्टल से लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजती थी छात्रा

Dolly patil | May 09, 2024, 15:48 IST
Share
जहला
जहला

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आ रहा है। दरअसल यहां एक छात्रा ने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए थे, जिसके बाद वो ये अश्लील वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी।

BHOPAL. पुणे की एक यूनिवर्सिटी में छात्राओं की प्राइवेट फोटो-वीडियो लीक होने का मामला सामने आ रहा है। वहीं COEP ( कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे ) यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर आरोप लगा है कि उसने हॉस्टल में बाकी लड़कियों की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की और अपने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की। हालांकि आरोपी छात्रा को निलंबित कर हॉस्टल से निकाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा के फोन से कथित तौर पर 900 से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो मिले है।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मई की रात को हॉस्टल की कुछ छात्राओं ने मिलकर आरोपी लड़की से पूछताछ की थी। दरअसल हॉस्टल की छात्राओं को शक था कि लड़की छिपकर उनकी फोटो-वीडियो ले रही है। इसके बाद हॉस्टल की लड़कियों ने आरोपी का फोन चेक किया। इसके बाद आरोपी के फोन से कथित तौर पर 900 से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो मिले जो कि वॉट्सएप पर किसी दूसरे शख्स के साथ साझा की गई थीं। इसके बाद यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा पुणे की प्रतिष्ठित COEP यूनिवर्सिटी की एक छात्रा द्वारा हॉस्टल की अन्य छात्राओं की तस्वीरें और वीडियो साझा करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि यूनिवर्सिटी ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

यूनिवर्सिटी ने लिया एक्शन

छात्राओं के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद यूनिवर्सिटी ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई। हालांकि छात्राओं का कहना है उन्होंने 2 मई को ही अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी थी। हालांकि मामले में जल्दी FIR दर्ज ना करने को लेकर DN सोनावणे ने सफाई दी थी कि ये लड़कियों से जुड़ा एक संवेदनशील मामला है और वो जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहती है। वहीं अब यूनिवर्सिटी ने दावा किया है कि मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें.....घोड़ी ने खच्चर को जन्म दिया तो मालिक ने केक कटवाया

CG BOARD : 10वीं और 12वीं में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप

द सूत्र एक्सक्लूसिव: MP में खिलौना बनी EVM

भारत की जनसंख्या में 8% घटे हिंदू, 65 साल में कितने बढ़े मुसलमान

Tags:
  • यूनिवर्सिटी
  • पुणे
  • कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे
खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल

By VINAY VERMA

खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल
पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान, डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान, डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार
शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो

By Sourabh Bhatnagar

शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे

By Sanjay Gupta

संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने

By Ashish Bhardwaj

मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी इंटरव्यू इसी महीने

By Jageshwar prasad

RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी इंटरव्यू इसी महीने
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी

By Harrison Masih

सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी