बिना सुनीता विलियम्स के पृथ्वी पर लौट आया स्पेसक्राफ्ट 'स्टारलाइन' , रेगिस्तान में सफल लैंडिंग
Vikram Jain | Sept 07, 2024, 13:52 IST
Successful landing of spacecraft without astronauts Sunita Williams
एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ले जाना वाला स्पेसक्राफ्ट शनिवार को पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आया है। यह स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के वापस लौटा है।
एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Astronaut Sunita Williams) और उनके साथ बुश विलमोर को अंतरिक्ष में ले जाने वाले स्पेसक्राफ्ट (spacecraft) की धरती पर सफल लैंडिंग हुई है। तीन बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से स्पेस क्राफ्ट न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में सुरक्षित लैंड हुआ है। यह स्पेसक्राफ्ट बगैर क्रू के पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौटा है। इसमें खराबी के बाद इसे खाली लाने का फैसला लिया गया था।
NASA ने जानकारी दी कि स्टारलाइन स्पेसक्राफ्ट (Starline Spacecraft) को पृथ्वी पर वापस आने में 6 घंटे का समय लगा। यह भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ था। स्टारलाइनर ने 9 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी के वायुमंडल में एंट्री ली थी। तब इसकी गति करीब 2 हजार 735 किमी प्रति घंटा थी। यह अमेरिका में न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (White Sands Space Harbor) में लैंड हुआ। लैंड होने के दौरान सुरक्षा के लिए स्पेसक्राफ्ट के 3 पैराशूट खुल खुले थे। लैंडिंग के बाद मौके पर जांच की है। जांच करके देखा गया उससे कोई खतरनाक कैमिकल लीक तो नहीं हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बोइंग कंपनी ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के लिए स्पेसक्राफ्ट स्टारलाइन बनाया है। इससे 5 जून को एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा गया था। लेकिन 8 दिन के इस मिशन में स्पेसक्राफ्ट के सुरक्षित लौटने पर कई तरह की शंकाएं थीं। इसके बाद नासा ने फैसला किया कि दोनों अंतरिक्ष यात्री को बोइंग के स्थान पर इलॉन मस्क की स्पेसएक्स (spacex) के स्पेस क्राफ्ट से लाया जाएगा।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक स्टारलाइनर की वापसी और अपडेट को लेकर नासा ने सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में बोइंग से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इससे पहले नासा ने 24 अगस्त को स्टारलाइनर को अंतरिक्ष यात्री की सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए असुरक्षित बताया था।
नासा मैनेजर स्टीव स्टिच (NASA manager Steve Stich) ने कहा है कि स्टारलाइनर ने सुरक्षित से लैंडिंग की है। जल्द बताया जाएगा कि स्पेस क्राफ्ट में खराबी आने के क्या कारण है। नासा और बोइंग की टीम स्टारलाइनर को वापस असेंबली यूनिट में लेकर जाने वाली है। जांच होगी कि प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी क्यों आई। हीलियम किस वजह से लीक हुई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नासा के पूर्व एस्ट्रोनॉट गैरेट रीसमैन ने कहा कि खाली स्पेस क्राफ्ट लाने फैसला सही है। पूर्व एस्ट्रोनॉट रीसमैन अभी स्पेसएक्स से जुड़े हुए हैं। स्टारलाइनर कैप्सूल की सेफ लैंडिंग को लेकर अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद सुनीता विलियम्स ने खुशी जताते हुए टीम की प्रशंसा की है।
न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में लैंडिंग
बोइंग कंपनी ने बनाया है स्पेसक्राफ्ट स्टारलाइन
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
NASA और बोइंग कंपनी में विवाद
स्पेसक्राफ्ट में खराबी होने की होगी जांच
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नासा के पूर्व एस्ट्रोनॉट गैरेट रीसमैन ने कहा कि खाली स्पेस क्राफ्ट लाने फैसला सही है। पूर्व एस्ट्रोनॉट रीसमैन अभी स्पेसएक्स से जुड़े हुए हैं। स्टारलाइनर कैप्सूल की सेफ लैंडिंग को लेकर अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद सुनीता विलियम्स ने खुशी जताते हुए टीम की प्रशंसा की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari