केजरीवाल खुद बताएंगे, शराब घोटाले का पैसा कहां गया
Dr Rameshwar Dayal | Mar 27, 2024, 14:49 IST
KEJARIWAL
सुनीता केजरीवाल ने आज मीडिया को अपना एक वीडियो बयान जारी किया और बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया है कि वह कल यानी 28 मार्च को कोर्ट के सामने बताने वाले हैं कि शराब घोटाले का पैसा कहां गया है?
NEW DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( arvind kejriwal ) की पत्नी सुनीता केजरीवाल ( sunita kejriwal ) ने खुलासा किया है कि उनके पति कल शुक्रवार को कोर्ट के सामने बताएंगे कि शराब घोटाले ( liquor scam ) का पैसा कहां गया है? सुनीता का कहना है कि प्रर्वतन निदेशालय ( ED ) की जेल में बंद उनके पति अभी भी दिल्ली की चिंता कर रहे हैं। वह दिल्ली में सीवर-पानी व दवाओं की कमी की समस्या का समाधान चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनका शरीर तो जेल में लेकिन उनका मन जनता जनता के साथ है।
दिल्ली में हुए शराब घोटाले के आरोप में सीएम केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं। कोर्ट के आदेश पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को उनसे मिलने की सहूलियत मिली है। सुनीता केजरीवाल ने आज मीडिया को अपना एक वीडियो बयान जारी किया और बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया है कि वह कल यानी 28 मार्च को कोर्ट के सामने बताने वाले हैं कि शराब घोटाले का पैसा कहां गया है? अरविंद जी ने मुझसे कहा कि शराब घोटाले की जांच में ED ने पिछले दो साल में 250 से ज़्यादा छापेमारी की अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुए। हमारे घर रेड में मात्र 70 हजार रुपये मिले। अब उन्होंने मुझे कहा है कि वह इस धनराशि का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे और इसका सबूत भी देंगे।
अपने बयान में सुनीता ने जानकारी दी कि कल शाम वह जेल में अपने पति से मिलने गई। उन्हें डायबिटीज है, शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है लेकिन वह दृढ़ निश्चयी हैं। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश कहा था कि सीवर और पानी की समस्याओं का समाधान किया जाए। बताइये इसमें क्या गलत किया। लोगों की समस्याओं का समाधान तो होना ही चाहिए। लेकिन इस बात पर भी केंद्र सरकार ने आप के सीएम पर केस कर दिया। क्या ये लोग दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं? क्या ये चाहते हैं लोग समस्याओं से जूझते रहें।
सुनीता केजरीवाल का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना। आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस-पास ही महसूस करोगे। वह जेल में रहकर भी दिल्ली को लेकर चिंतित हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह आखिरी सांस तक दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में 28 मार्च तक ईडी की हिरासत मे हैं। उन पर आरोप है कि शराब नीति के तहत उन्होंने व मंत्रियों ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया
ये समाचार भी पढ़ें:-
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर
भोपाल स्थित जहांनुमा होटल के मालिक ने क्यों की आत्महत्या
मेघा इंजीनियरिंग पर MVDA की मेहरबानी
निर्दलीय सांसद: मौजूदगी दर्ज कराते हैं, इतिहास नहीं बना पाते
कोर्ट को सबूत भी देंगे केजरीवाल

दिल्ली को तबाह करना चाहती है केंद्र सरकार
अपने बयान में सुनीता ने जानकारी दी कि कल शाम वह जेल में अपने पति से मिलने गई। उन्हें डायबिटीज है, शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है लेकिन वह दृढ़ निश्चयी हैं। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश कहा था कि सीवर और पानी की समस्याओं का समाधान किया जाए। बताइये इसमें क्या गलत किया। लोगों की समस्याओं का समाधान तो होना ही चाहिए। लेकिन इस बात पर भी केंद्र सरकार ने आप के सीएम पर केस कर दिया। क्या ये लोग दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं? क्या ये चाहते हैं लोग समस्याओं से जूझते रहें।
28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं केजरीवाल
सुनीता केजरीवाल का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना। आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस-पास ही महसूस करोगे। वह जेल में रहकर भी दिल्ली को लेकर चिंतित हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह आखिरी सांस तक दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में 28 मार्च तक ईडी की हिरासत मे हैं। उन पर आरोप है कि शराब नीति के तहत उन्होंने व मंत्रियों ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया
ये समाचार भी पढ़ें:-
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर
भोपाल स्थित जहांनुमा होटल के मालिक ने क्यों की आत्महत्या
मेघा इंजीनियरिंग पर MVDA की मेहरबानी
निर्दलीय सांसद: मौजूदगी दर्ज कराते हैं, इतिहास नहीं बना पाते
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari