सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना और डाउनलोड करना POCSO के तहत अपराध
Raj Singh | Sept 23, 2024, 12:48 IST
the sootr
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और डाउनलोड करने पर अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र सरकार के साथ-साथ देश भर की अदालतों को भी सलाह दी।
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर अपना फैसला सुनाया कि क्या चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना और डाउनलोड करना POCSO के तहत अपराध है या नहीं। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में साफ कहा कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री डाउनलोड करना या इससे जुड़ी कोई भी सामग्री रखना अपराध की श्रेणी में आता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति ऐसी सामग्री को डिलीट नहीं करता या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं देता तो POCSO एक्ट की धारा 15 के तहत यह अपराध बनता है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है। SC ने कहा कि इस तरह की सामग्री रखना भी कानून के मुताबिक अपराध है। दरअसल, मद्रास हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज केस को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उसने सिर्फ चाइल्ड पोर्नोग्राफी डाउनलोड करके अपने पास रखी थी। उसने इसे किसी और को नहीं भेजा, इसलिए यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। इसी मामले में SC ने अहम फैसला सुनाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार को सलाह भी दी है। अदालत ने सरकार से कहा कि वह POCSO एक्ट में बदलाव कर चाइल्ड पोर्नोग्राफी शब्द की जगह child sexually abusive and exploitative material (CSAEM) को लिखे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सदस्य जस्टिस जे बी पारडीवाला ने 200 पन्ने का फैसला लिखा है।
ये भी खबर पढ़िए... उदय भानु चिब बने यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का बड़ा फैसला
कोर्ट ने कहा कि जब तक पॉक्सो एक्ट में बदलाव को संसद की मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक के लिए एक अध्यादेश लाया जाए। साथ ही एससी ने देश भर की अदालतों को भी सलाह दी। कोर्ट ने कहा कि वो भी अपने आदेशों में CSAEM ही लिखें।
यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 15 की उपधारा 1, बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री रखने को अपराध बनाती है। इसमें अपराधी के लिए 5,000 रुपये के जुर्माने से लेकर 3 साल की कैद तक की सज़ा का प्रावधान है। धारा 15 की उपधारा 2, ऐसी सामग्री का प्रसारण करना अपराध बनाती है और उपधारा 3, ऐसी सामग्री के व्यावसायिक उपयोग को अपराध बनाती है।
कानून की नजर में अपराध
SC ने दी केंद्र को सलाह
ये भी खबर पढ़िए... उदय भानु चिब बने यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का बड़ा फैसला
कोर्ट ने कहा कि जब तक पॉक्सो एक्ट में बदलाव को संसद की मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक के लिए एक अध्यादेश लाया जाए। साथ ही एससी ने देश भर की अदालतों को भी सलाह दी। कोर्ट ने कहा कि वो भी अपने आदेशों में CSAEM ही लिखें।
अपराधी होने पर मिलेगी सजा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari