सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6A को ठहराया वैध
Raj Singh | Oct 17, 2024, 16:24 IST
the sootr
सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। नागरिकता अधिनियम की धारा 6A को वैध करार दिया है। यह धारा भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देने से रोकती थी।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसले में नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए को वैध घोषित किया है। यह धारा 1985 में असम समझौते के बाद लाई गई थी, जो मार्च 1971 से पहले भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देने से रोकती थी। कोर्ट ने 4-1 के बहुमत से इस धारा की वैधता पर मुहर लगाई, जिसमें जस्टिस जेबी पारदीवाला ने असहमति व्यक्त की। पिछले साल 12 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।
नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए के तहत, जो बांग्लादेशी अप्रवासी 1 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 के बीच असम आए थे, वे भारतीय नागरिकता के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हालांकि, 25 मार्च 1971 के बाद आने वाले अप्रवासी इस अधिकार से वंचित हैं। याचिकाओं में कहा गया था कि असम में अवैध प्रवासियों के आगमन से राज्य की जनसांख्यिकी में असंतुलन हो रहा है और मूल निवासियों के राजनीतिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
ये भी खबर पढ़िए... 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अभी नहीं
1985 के असम समझौते के तहत नागरिकता अधिनियम में धारा 6ए जोड़ी गई थी, जो असम में बांग्लादेशी प्रवासियों को नागरिकता देने के नियम तय करती है। इसके तहत, 1 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 के बीच आने वाले लोगों को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए धारा 18 के तहत रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को 2014 में संविधान पीठ के पास भेजा गया था। 5 दिसंबर 2023 को पांच जजों की पीठ ने असम में नागरिकता अधिनियम की धारा 6A से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि कोई ऐसा ठोस प्रमाण नहीं है जिससे यह सिद्ध हो कि 1966 से 1971 के बीच बांग्लादेशी प्रवासियों को नागरिकता देने से असम की जनसंख्या या सांस्कृतिक पहचान पर असर पड़ा है।
क्या है पूरा मामला?
ये भी खबर पढ़िए... 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अभी नहीं
असम समझौता और धारा 6A
2014 में भेजा गया था मामला संविधान पीठ के पास
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava