अपने बयानों पर घिरे राहुल गांधी, SC ने कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़प ली, आप सच्चे भारतीय होते तो...
Neel Tiwari | Aug 04, 2025, 14:59 IST
Supreme Court Grants Interim Relief to Rahul Gandhi in Defamation Case
सुप्रीम कोर्ट ने सेना के खिलाफ दिए गए राहुल गांधी के कथित बयान पर कड़ी टिप्पणियां की और उनसे सवाल भी किए, लेकिन अंत में राहुल गांधी को आपराधिक कार्रवाई से तुरंत राहत भी मिल गई है।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अपने बयान पर फटकार तो लगी ही है, लेकिन एक बड़ी राहत भी मिली है। कोर्ट ने सोमवार को उनके खिलाफ चल रही मानहानि की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। यह मामला उस बयान से जुड़ा है जिसमें राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों की "पिटाई" किए जाने की बात कही थी। इस मामले में 29 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में जारी समन को रद्द करने से मना कर दिया था। राहुल गांधी इसी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई की जिसमें उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जारी समन और मानहानि की शिकायत को रद्द करने से इनकार कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए तीन हफ्तों के लिए कार्यवाही पर रोक लगा दी है और मामले की विस्तृत सुनवाई की बात कही है।
यह पूरा विवाद उस बयान के बाद शुरू हुआ था जिसमें राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की है और भारतीय सैनिकों के साथ हिंसा की गई है। इस पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पूर्व डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश की एक अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि यह बयान भारतीय सेना का अपमान है।
राहुल गांधी के आरोप : मर चुका है भारत का इलेक्शन सिस्टम, मोदी धांधली से बने पीएम
राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह केस दुर्भावना से प्रेरित है और पूरी तरह राजनीतिक है। उन्होंने दलील दी कि लोकतंत्र में विपक्षी नेताओं को सवाल उठाने और सरकार से जवाब मांगने का अधिकार है।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कई सख्त टिप्पणियां कीं और राहुल गांधी की ओर से उठाए गए बयानों पर सवाल खड़े किए:
जस्टिस दीपांकर दत्ता ने पूछा, “अगर आपको कुछ कहना था तो संसद में क्यों नहीं कहा? सोशल मीडिया पर क्यों?”
कोर्ट ने सवाल किया, “आप कैसे कह सकते हैं कि 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया है? क्या आप वहां थे? क्या आपके पास कोई ठोस जानकारी है?”
कोर्ट ने यह भी कहा, “अगर आप सच्चे भारतीय होते तो बिना सबूत ऐसे बयान नहीं देते।” हालांकि इस पर राहुल की ओर से अधिवक्ता सिंघवी ने जवाब दिया कि, "यह भी संभव है कि एक सच्चा भारतीय कहे कि हमारे 20 भारतीय सैनिकों को पीटा गया और मार दिया गया और यह चिंता का विषय है।
बेंच ने कहा, “जब सीमा पर संघर्ष होता है तो दोनों तरफ नुकसान होना सामान्य बात है।”
कोर्ट ने यह भी नोट किया कि राहुल गांधी की ओर से हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीआरपीसी की धारा 223 का हवाला नहीं दिया गया, इस धारा का मानहानि मामलों में संयुक्त मुकदमे की स्थिरता पर असर पड़ सकता है। जो इस केस में अहम साबित हो सकती थी।
हालांकि इस मामले में अब राहुल गांधी को फौरी राहत मिल गई है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सुनवाई योग्य मानते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर अगली सुनवाई यानी तीन हफ्तों तक की रोक लगा दी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Supreme Court | भारत चीन तनाव | भारत चीन सीमा | भारत चीन सीमा विवाद | Rahul Gandhi | National News चीन के नक्शे में अरुणाचल प्रदेश
सुप्रीम कोर्ट ने तीन हफ्तों के लिए लगाई कार्यवाही पर रोक
सेना को लेकर बयान पर उठा विवाद
राहुल गांधी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी की दलील – “यह राजनैतिक टिप्पणी है”
सुनवाई के दौरान कोर्ट की तीखी टिप्पणियां
“बयान संसद में क्यों नहीं दिया?”
“क्या आपके पास कोई सबूत है?”
“अगर आप सच्चे भारतीय होते...”
“सीमा संघर्ष में दोनों तरफ हताहत होते हैं”
“सीआरपीसी की धारा 223 का जिक्र क्यों नहीं?”
हालांकि इस मामले में अब राहुल गांधी को फौरी राहत मिल गई है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सुनवाई योग्य मानते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर अगली सुनवाई यानी तीन हफ्तों तक की रोक लगा दी है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Supreme Court | भारत चीन तनाव | भारत चीन सीमा | भारत चीन सीमा विवाद | Rahul Gandhi | National News चीन के नक्शे में अरुणाचल प्रदेश
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari