टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल जारी, भारत-श्रीलंका में 29 दिन में 55 मैच
MUMBAI. ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी किया। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में 7 शहरों के 8 वेन्यू पर खेला जाएगा। 29 दिन में 55 मैच होंगे। भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
भारत-श्रीलंका इन स्टेडियम में मैच
भारत में अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में मैच होंगे। श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी में मुकाबले होंगे। कोलंबो में आर प्रेमदासा और सिनहले स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम पर मैच होंगे। टीम इंडिया मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में ग्रुप स्टेज खेलेगी।
मुंबई में ICC की सेरेमनी हुई। कमेटी ने बताया कि ओपनिंग मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होगा। भारत का पहला मैच अमेरिका से होगा। ग्रुप स्टेज में हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे। फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो मैच श्रीलंका में होंगे। टूर्नामेंट में 20 टीमें हैं, जिन्हें 4 ग्रुपों में बांटा गया है।
इन स्टेडियम में होंगे मैच
| तारीख | समय | मैच | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 7 फरवरी | 11:00 AM | पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड | एसएससी, कोलंबो |
| 7 फरवरी | 3:00 PM | वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश | कोलकाता |
| 7 फरवरी | 7:00 PM | भारत बनाम अमेरिका | मुंबई |
| 8 फरवरी | 11:00 AM | न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान | चेन्नई |
| 8 फरवरी | 3:00 PM | इंग्लैंड बनाम नेपाल | मुंबई |
| 8 फरवरी | 7:00 PM | श्रीलंका बनाम आयरलैंड | प्रेमदासा, कोलंबो |
| 9 फरवरी | 11:00 AM | बांग्लादेश बनाम इटली | कोलकाता |
| 9 फरवरी | 3:00 PM | जिम्बाब्वे बनाम ओमान | एसएससी, कोलंबो |
| 9 फरवरी | 7:00 PM | दक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा | अहमदाबाद |
| 10 फरवरी | 11:00 AM | नीदरलैंड बनाम नामीबिया | दिल्ली |
| 10 फरवरी | 3:00 PM | नजव बनाम यूएई | चेन्नई |
| 10 फरवरी | 7:00 PM | पाकिस्तान बनाम अमेरिका | एसएससी, कोलंबो |
| 11 फरवरी | 11:00 AM | दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | अहमदाबाद |
| 11 फरवरी | 3:00 PM | ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड | प्रेमदासा, कोलंबो |
| 11 फरवरी | 7:00 PM | इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज | मुंबई |
| 12 फरवरी | 11:00 AM | श्रीलंका बनाम ओमान | कैंडी |
| 12 फरवरी | 3:00 PM | नेपाल बनाम इटली | मुंबई |
| 12 फरवरी | 7:00 PM | भारत बनाम नामीबिया | दिल्ली |
| 13 फरवरी | 11:00 AM | अफगानिस्तान बनाम रूम | प्रेमदासा, कोलंबो |
| 13 फरवरी | 3:00 PM | कनाडा बनाम यूएई | दिल्ली |
| 13 फरवरी | 7:00 PM | यूएसए बनाम नीदरलैंड | चेन्नई |
| 14 फरवरी | 11:00 AM | आयरलैंड बनाम ओमान | एसएससी, कोलंबो |
| 14 फरवरी | 3:00 PM | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | कोलकाता |
| 14 फरवरी | 7:00 PM | न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद |
| 15 फरवरी | 11:00 AM | वेस्टइंडीज बनाम नेपाल | मुंबई |
| 15 फरवरी | 3:00 PM | यूएसए बनाम नामीबिया | चेन्नई |
| 15 फरवरी | 7:00 PM | भारत बनाम पाकिस्तान | प्रेमदासा, कोलंबो |
| 16 फरवरी | 11:00 AM | अफगानिस्तान बनाम यूएई | दिल्ली |
| 16 फरवरी | 3:00 PM | इंग्लैंड बनाम इटली | कोलकाता |
| 16 फरवरी | 7:00 PM | अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका | कैंडी |
| 17 फरवरी | 11:00 AM | न्यूजीलैंड बनाम कनाडा | चेन्नई |
| 17 फरवरी | 3:00 PM | आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे | कैंडी |
| 17 फरवरी | 7:00 PM | वेस्टइंडीज बनाम नेपाल | मुंबई |
| 18 फरवरी | 11:00 AM | दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई | दिल्ली |
| 18 फरवरी | 3:00 PM | पाकिस्तान बनाम नामीबिया | एसएससी, कोलंबो |
| 18 फरवरी | 7:00 PM | भारत बनाम नीदरलैंड | अहमदाबाद |
| 19 फरवरी | 11:00 AM | वेस्टइंडीज बनाम इटली | कोलकाता |
| 19 फरवरी | 3:00 PM | श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे | प्रेमदासा, कोलंबो |
| 19 फरवरी | 7:00 PM | अफगानिस्तान बनाम कनाडा | चेन्नई |
| 20 फरवरी | 7:00 PM | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | कैंडी |
सुपर-8 में पहुंचेंगी हर ग्रुप से टॉप-2 टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चारों ग्रुप से टॉप-2 टीम सुपर-8 में पहुंचेंगी। फिर टॉप-4 सेमीफाइनल के लिए जगह पक्की करेंगे। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो में हो सकता है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपना पहला मैच यूएसए से खेलेगा। भारत में मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली और अहमदाबाद में मैच होंगे। श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी में मैच होंगे।
वर्ल्ड कप के संभावित ग्रुप इस प्रकार हो सकते हैं:
- ग्रुप ए: इंडिया, पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स।
- ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान।
- ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश, नेपाल।
- ग्रुप डी: साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा।
वर्ल्ड कप के मैच इन शहरों में
भारत के मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली और अहमदाबाद में मैच होंगे। श्रीलंका के कोलंबो और कैंडी में भी मैच होंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचा तो फाइनल अहमदाबाद में होगा। कोलंबो को एक सेमीफाइनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके लिए पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना होगा या श्रीलंका को सेमीफाइनल तक पहुंचना होगा।