आईपीएस राम्या भारती पर क्यों फूटा एक्ट्रेस कुनिका का गुस्सा, बर्खास्त करने की उठी मांग

Aman Vaishnav | May 26, 2026, 14:54 IST
Share
tamil nadu coimbatore minor girl case controversy
tamil nadu coimbatore minor girl case controversy

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद राज्य में बवाल मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान IPS सहित कई पुलिस अधिकारी हंसते नजर आए।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना हुई है।
  • इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान IPS अफसर और अन्य पुलिसकर्मी मुस्कुराते नजर आए।
  • वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
  • विपक्षी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है।
  • सरकार और पुलिस का कहना है कि उन्होंने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के रवैये पर बवाल

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के सुलूर इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है।

वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस पूरे मामले ने तब एक नया मोड़ ले लिया जब सोशल मीडिया पर लगातार दो वीडियो सामने आए। इन वीडियोज में आईपीएस अधिकारी और पुलिसकर्मी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसे लेकर आम जनता और विपक्षी दलों में भारी नाराजगी है।

064078bb-b0d
064078bb-b0d


विवाद की मुख्य वजह: वीडियो जिसने बढ़ाया गुस्सा

यह वायरल वीडियो पुलिस महकमे से जुड़ा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोयंबटूर जोन की आईपीएस राम्या भारती, डीआईजी पी. समिनाथन और एसपी पवन कुमार रेड्डी दिखाई दे रहे हैं।

ये सभी अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से ठीक पहले आपस में बातचीत करते हुए मुस्कुरा रहे थे। लोगों का कहना है कि एक तरफ पूरा जिला एक बच्ची की मौत के गम में डूबा है। वहूं दूसरी ओर पुलिस अफसरों का ऐसा रवैया पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

IPS ऑफिसर पर भड़कीं एक्ट्रेस कुनिका

इस मामले पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। कुनिका ने लिखा कि इन लोगों को शायद कोई फर्क ही नहीं पड़ता है।

यही वजह है कि बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला का इस तरह हंसना बेहद दुख देने वाला है जबकि वह खुद भी एक मां हो सकती है।

बीजेपी का सरकार पर तीखा हमला

इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। बीजेपी नेता विनोज पी सेल्वम ने कहा कि इतनी बड़ी और गंभीर घटना पर सरकार और प्रशासन का यह रवैया बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की असंवेदनशीलता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सरकार और पुलिस की कार्रवाई

एक तरफ जहां सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उद्योग मंत्री एस कीर्तन ने बताया कि सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) के सीधे निर्देश पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

जांच और कार्रवाई से जुड़े मुख्य बिंदु
मामले की जांच के लिए तुरंत 5 विशेष टीमें बनाई गई थी।
इलाके के 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई थी।
टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों का सुराग मिला।
घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कार्थी को एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया है। वहीं एक अन्य आरोपी को इस पूरी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक और अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा है कि दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी लाइन अटैच हो चुके

सीनियर का फोन न उठाना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, लगाया 10 हजार का जुर्माना

जांजगीर में भाजपा नेता को फंसाना पड़ा भारी, एएसआई लाइन अटैच, प्रभारी को थमाया नोटिस

देश दुनिया न्यूज : टैक्सी ड्राइवर के सुसाइड वीडियो मामले में SI के बाद राजेंद्र नगर TI बिरथरे लाइन अटैच

Tags:
  • भारतीय जनता पार्टी
  • थलपति विजय
  • तमिलनाडु
  • राज्य सरकार
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा