अपराधियों की सजा करोड़ों यूजर्स को! टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाई कोर्ट ने उठाए सवाल
Aman Vaishnav | Jun 19, 2026, 08:57 IST
टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त
केंद्र सरकार ने नीट-यूजी री-टेस्ट से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई है। इस फैसले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि कुछ लोगों की गलती की सजा 15 करोड़ यूजर्स को क्यों मिले?
समझें क्या है पूरा मामला...
- नीट-यूजी की परीक्षा से पहले केंद्र ने टेलीग्राम को बैन करने का फैसला लिया था।
- सरकार के इस फैसले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सवाल उठाए हैं।
- कोर्ट ने सरकार से पूछा कि 15 करोड़ यूजर्स के अधिकारों को कैसे रोका जा सकता है।
- सरकार की दलील है कि ऐप का इस्तेमाल पेपर लीक और आतंकी गतिविधियों में भी होता है।
- हाई कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
33bd7d31-743
क्या है पूरा विवाद?
गुरुवार, 18 जून को इस याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस तेजस कारिया की वेकेशन बेंच ने सरकार के रवैये पर कड़े सवाल खड़े किए।
कोर्ट ने सवाल किया कि कुछ छात्र ऐप का गलत इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी सजा देश के 15 करोड़ टेलीग्राम यूजर्स को क्यों दी जा रही है? क्या कुछ लोगों की वजह से पूरे ऐप पर ही रोक लगा देना सही कदम है?
ec54df78-33c
हाई कोर्ट की टिप्पणी: हम जानते हैं कि पेपर लीक से काफी छात्र प्रभावित हुए हैं। लेकिन क्या इस वजह से आप पूरा का पूरा ऐप ही बैन कर सकते हैं?
सरकार ने कोर्ट में क्या दलीलें दीं?
- बॉट का खतरा : सरकार ने बताया कि व्हाट्सएप में जहां प्रति यूजर एक ही बॉट होता है, वहीं टेलीग्राम पर एक अकेले अकाउंट से 40 बॉट बनाए जा सकते हैं।
- अस्थायी राहत नाकाफी: अगर सरकार एक बॉट को हटाती है, तो आरोपी तुरंत दूसरे नाम और पहचान से नया बॉट बना लेते हैं। इसलिए सिर्फ बॉट डिलीट करना इस समस्या का पक्का इलाज नहीं है।
- 21 जून की परीक्षा का लक्ष्य: सरकार ने कहा कि 21 जून को नीट का री-टेस्ट कराना उनका मुख्य लक्ष्य है और यह लक्ष्य पूरी तरह से वैध है। इस नाजुक मोड़ पर कोर्ट को सरकार के फैसले में दखल नहीं देना चाहिए क्योंकि संभावित नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है।
6e2367df-90f
आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल का आरोप
सरकार ने कहा है कि इसका इस्तेमाल अक्सर आतंकी गतिविधियों के लिए भी किया जाता है। जिस बड़े स्तर पर इस ऐप के जरिए चीजें फैलाई जा सकती हैं, वैसी सुविधा सिर्फ टेलीग्राम में ही मौजूद है।
बता दें कि इससे पहले नीट पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 मई को हुई नीट परीक्षा रद्द कर दी थी। फिलहाल कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
7d00f08c-12d
बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET 2026 को लेकर रेलवे ने छात्रों के लिए खास इंतजाम किए हैं। इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
यह ट्रेन 21 जून 2026 की परीक्षा को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों की भीड़ और यात्रा को आसान बनाना है। रेलवे ने इसे परीक्षा स्पेशल ट्रेन का नाम दिया है।
अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दिन यात्रियों की संख्या बढ़ती है। इसी कारण यह अतिरिक्त ट्रेन सेवा शुरू की गई है। छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने पर जोर है। यह सुविधा खास तौर पर दूर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए है।
इंदौर से भोपाल जाने वाली स्पेशल ट्रेन
इसके बाद यह उज्जैन और सीहोर से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन रात 19:00 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
रेलवे ने बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। छात्रों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। यह ट्रेन परीक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।
ea767b75-e4e
भोपाल से रतलाम वापसी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है। छात्रों को सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा मिलेगी। रात की यात्रा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
FAQ
- सरकार नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम को क्यों बैन करना चाहती थी?
सरकार को डर था कि टेलीग्राम के जरिए नीट-यूजी री-टेस्ट का पेपर लीक हो सकता है या इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। - दिल्ली हाई कोर्ट नेटेलीग्राम बैन पर क्या आपत्ति जताई है?
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कुछ गलत करने वाले परीक्षार्थियों या लोगों की वजह से देश के 15 करोड़ टेलीग्राम यूजर्स के अधिकारों को नहीं छीना जा सकता।
ये खबरें भी पढ़िए...
NEET Re-exam 2026: छात्रों के लिए इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
नीट री-एग्जाम 2026: अब लॉकडाउन में रहेंगे पेपर बनाने वाले एक्सपर्ट्स
NEET UG 2026: 21 जून को होगी नीट यूजी की री एग्जाम, परीक्षा में मिलेंगे 15 मिनट एक्स्ट्रा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari