आतंकी फरहतुल्लाह घोरी ने दी भारत पर हमले की धमकी, स्लीपर सेल को बताए बम बनाने के तरीके

Ravi Singh | Aug 29, 2024, 24:10 IST
Share
Terrorist Farhatullah Ghori
Terrorist Farhatullah Ghori

आतंकी फरहतुल्लाह घोरी ने स्लीपर सेल की मदद से भारत में रेलवे नेटवर्क को पटरी से उतारने का आह्वान किया। घोरी वीडियो में प्रेशर कुकर का उपयोग करके बम विस्फोट करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में बात कर रहा है।

खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं। आतंकी फरहतुल्लाह घोरी ( terrorist farhatullah ghori ) ने वीडियो जारी कर कहा कि भारत में स्लीपर सेल के जरिए ट्रेनों पर हमले कराने की तैयारी कर रहा है। भारत ने फरहतुल्लाह को भगोड़ा घोषित किया है। वह पाकिस्तान में रहता है। घोरी ने ही पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की मदद से स्लीपर सेल के जरिए बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट की साजिश रची थी।

भारतीय एजेंसियों के रडार पर घोरी

आतंकी फरहतुल्लाह ने स्लीपर सेल की मदद से भारत में रेलवे नेटवर्क को पटरी से उतारने की धमकी दी है। घोरी वीडियो में प्रेशर कुकर का उपयोग करके बम विस्फोट करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में बात कर रहा है। बता दें कि सालों से वह भारतीय एजेंसियों के रडार पर है।

निशाने पर कई हिंदू नेता

आतंकी फरहतुल्लाह घोरी वीडियो में पेट्रोल और गैस पाइपलाइनों को उड़ाने का बोल रहा है। साथ ही उसके निशाने पर कई हिंदू नेता हैं। वीडियो में वह बोल रहा है कि भारत सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (एनआईए) के माध्यम से उनकी संपत्तियों को निशाना बनाकर स्लीपर सेल को कमजोर किया जा रहा है। आतंकी घोरी का कहना है कि हम वापस आएंगे और सरकार को हिला कर रख देंगे।

ये खबर भी पढ़ें...भारत की नजर में मोस्ट आतंकी हारिस डार का ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट Arshad Nadeem से क्या है कनेक्शन, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

रामेश्वरम विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे। 3 मार्च को मामले को अपने हाथ में लेने वाली एनआईए ने 12 अप्रैल को 2 मुख्य आरोपियों अब्दुल मथीन अहमद ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब को गिरफ्तार कर लिया था। ताहा ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था। शाकिब ने कैफे में आईईडी रखा था। दोनों को कोलकाता के लॉज से गिरफ्तार किया था। दोनों आतंकी इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल के सदस्य हैं। इसी मॉड्यूल के सदस्य शारिक ने नवंबर 2022 में मंगलुरु में विस्फोट किया था।

कौन है फरहतुल्लाह घोरी

फरहतुल्लाह घोरी को अबू सूफियान, सरदार साहब और फारू के नाम से भी जाना जाता है। वह कई हाई-प्रोफाइल हमलों में जुड़ा हुआ है। गुजरात में 2002 के अक्षरधाम मंदिर हमले में भी उसका हाथ था। उस हमले में 30 से अधिक लोग मारे गए थे और 80 घायल हुए थे। वह हैदराबाद में टास्क फोर्स ऑफिस पर 2005 में हुए आत्मघाती हमले के पीछे भी था। दिल्ली पुलिस ने पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश से तीन मोस्ट-वांटेड आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के बाद कहा था कि घोरी ऑनलाइन जिहादी भर्ती का आयोजन कर रहा है। पुलिस ने खुलासा किया कि घोरी आतंकवादियों का हैंडलर था। कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस ने पुणे-आईएसआईएस मॉड्यूल के कई आतंकवादियों को देश भर से गिरफ्तार किए जाने के बाद घोरी का नाम रिकॉर्ड में लिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • खुफिया एजेंसी
  • हिंदी न्यूज
  • स्लीपर सेल
  • आतंकी हमला
  • आतंकी फरहतुल्लाह घोरी
  • terrorist farhatullah ghori
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज