भूत देखना है टेस्ला खरीद लो : कब्रिस्तान के पास से गुजरते ही रुक रही हैं टेस्ला की AI बेस्ड कारें

Aparajita Priyadarshini | May 19, 2024, 15:35 IST
Share
TESLA
TESLA

हाल ही में टेस्ला की कारों को लेकर कुछ ऐसा मामला सामने आया है जिसने विज्ञान को भी चुनौती दे डाली है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा दावा किया गया है कि टेस्ला कार को कब्रिस्तान से गुजरते समय एक घोस्ट का पता चला है।

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई कार किसी भूत को देख सकती है? जाहिर तौर पर नहीं, लेकिन टेस्ला कारों में आत्मा का पता लगाने की शक्ति होती है। ये हम नहीं कह रहे खुद टेस्ला खरीदने वाले ने सबूत सहित बताया है। हाल ही में टेस्ला की कारों को लेकर इंटरनेट पर एक विचित्र घटना सामने आई है, जिसने विज्ञान को भी चुनौती दे डाली है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा दावा किया गया है कि टेस्ला कार को कब्रिस्तान से गुजरते समय एक घोस्ट का पता चला है।

क्या है टेस्ला का हाईटेक सिस्टम जो डिटेक्ट कर रहा है घोस्ट


टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं। ये कारें ऑटोनॉमस तकनीक के साथ आती हैं। सामान्य रूप से महंगी और प्रीमियम कारों में ऑटोनॉमस सिस्टम देखने को मिल जाता है। इस सिस्टम की बदौलत कार काफी ज्यादा सुरक्षित हो जाती है और इसे ड्राइव करना भी बेहद ही आसान हो जाता है। यानी कार के सामने कोई व्यक्ति या खतरनाक वस्तु आती है तो कार अपने आप रुक जाती है और एक्सीडेंट होने से बच जाता है। कार तब तक आगे नहीं बढ़ती, जब तक कि वह ऑब्जेक्ट सामने से नहीं हटता या फिर कार में बैठा व्यक्ति कार को साइड से निकलने का कमांड नहीं देता... ऑटोनॉमस सिस्टम की बदौलत कार में बैठे हुए लोगों की सुरक्षा ज्यादा बढ़ जाती है। इससे रास्ते पर चल रहे लोगों को भी कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसी ही ऑटोनॉमस तकनीक के साथ आती है टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें जो दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में टेस्ला की कारों को लेकर कुछ ऐसा मामला सामने आया है जिसने विज्ञान को भी चुनौती दे डाली है।

ये भी देखिए...

जानिए कैसे चुने जाते हैं Rajyasabha सांसद | संविधान क्या कहता है

कार के इस सिस्टम को सेंसर और कैमरों से तैयार किया जाता है। टेस्ला कारों के फ्रंट में और रियर और टॉप पर LIDAR सेंसर लगाया जाता है। ये सेंसर सामने आने वाले ऑब्जेक्ट्स और इंसानों की 3डी इमेज कार के केबिन में लगे हुए एक डिस्प्ले में दिखाता रहता है।

कार मालिकों ने भूत देखने का किया दावा


यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो मौजूद है। जिनमें दिखाया गया है कि जब टेस्ला इलेक्ट्रिक कार को कब्रिस्तान के पास से गुजारा जाता है तो इस कार में लगा हुआ LIDAR सिस्टम खाली जगहों पर भी मूविंग 3 डी इमेज तैयार करता है। जिसमें लोग चलते फिरते और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा कई सारे कार मालिकों ने दावा किया है। इंटरनेट और मीडिया पर इसे भूत देखने की घटना बताया जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि टेस्ला कारों की बदौलत भूतों को देखा जा सकता है। इस बात में कितनी सच्चाई है सिर्फ इन घटनाओं को देखने वाले लोग ही जानते हैं। टेस्ला की तरफ से अभी तक इसके बारे में कोई भी सफाई नहीं दी गई है।

इन वीडियो में देखिए कैसे भूत दिखा रही है टेस्ला कार


https://www.youtube.com/watch?v=3hfJynjXAG8



https://www.youtube.com/watch?v=ai6hDds34hY

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • horror video
  • tesla car explained
  • tesla car dangerous
  • टेस्ला कार फीचर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज