थलापति विजय को इन पांच चेहरों ने बनाया ​तमिलनाडु की राजनीति का सुपरस्टार

Ravi Kant Dixit | May 07, 2026, 22:43 IST
Share
WhatsApp Image 2026-05-07 at 10.34.41 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 10.34.41 PM

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की चुनावी सफलता के पीछे सिर्फ थलापति विजय का नाम नहीं है। पूर्व IRS अधिकारी, AIADMK के दिग्गज, बास्केटबॉल फेडरेशन प्रमुख समेत पांच रणनीतिक चेहरों ने पर्दे के पीछे रहकर TVK को तमिलनाडु की बड़ी ताकत बनाया।

नई दिल्ली. तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के संस्थापक और सुपरस्टार थलापति विजय इस चुनाव में भले सबसे बड़े चेहरे बनकर उभरे हों, लेकिन पार्टी की चुनावी (तमिलनाडु विधानसभा चुनाव)सफलता के पीछे पांच ऐसे रणनीतिक चेहरे रहे हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर पूरी सियासी पटकथा तैयार की है। इनमें पूर्व IRS अधिकारी, AIADMK के दिग्गज नेता, कारोबारी, खेल प्रशासक और विजय के पुराने भरोसेमंद सहयोगी शामिल हैं। इन पांच चेहरों ने संगठन, रणनीति, प्रचार, चुनाव प्रबंधन और राजनीतिक विस्तार में ऐसी भूमिका निभाई कि TVK तमिल राजनीति में मजबूत ताकत बनकर उभरी।
द सूत्र की इस खबर में जानिए उन चेहरों के बारे में...

N Anand का नाम सबसे ऊपर

TVK के सबसे अहम चेहरों में N Anand का नाम सबसे ऊपर है। Bussy आनंद के नाम से मशहूर आनंद को विजय का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। 61 वर्षीय आनंद 2006 में पुडुचेरी के Bussy क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इस बार उन्होंने चेन्नई की T Nagar सीट से जीत दर्ज की है।
आनंद लंबे समय तक विजय फैंस एसोसिएशन Vijay Rasigar Man-dram के पुडुचेरी प्रमुख रहे हैं। इसी दौरान उनकी विजय से नजदीकियां बढ़ीं। बाद में वे TVK के संस्थापक पदाधिकारियों में शामिल हुए और संगठन की बुनियादी संरचना तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

चुनावी रणनीतिकार बने Aadhav Arjuna

TVK के चुनावी प्रबंधन का बड़ा चेहरा Aadhav Arjuna रहे। बास्केटबॉल खिलाड़ी से कारोबारी और फिर राजनेता बने अर्जुन को पार्टी की चुनावी मशीनरी का प्रमुख रणनीतिकार माना जा रहा है। वे लॉटरी कारोबारी सैंटियागो मार्टिन के अलग रह रहे दामाद बताए जाते हैं। Arise Capital के पूर्व संस्थापक और प्रबंध निदेशक रहे अर्जुन फिलहाल बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। साथ ही तमिलनाडु ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव भी हैं।
उन्होंने कुछ समय तक VCK के उप महासचिव के रूप में काम किया, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर TVK में शामिल हो गए। TVK में उन्हें चुनाव अभियान प्रबंधन का महासचिव बनाया गया। उन्होंने चेन्नई की Villivakkam सीट से जीत भी दर्ज की है।

IRS अधिकारी ने संभाली प्रचार की कमान

TVK में पेशेवर और प्रशासनिक अनुभव जोड़ने का काम केजी अरुणराज ने किया। पूर्व Indian Revenue Service (IRS) अधिकारी अरुणराज ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर TVK जॉइन की। उन्हें पार्टी के प्रचार और नीति विभाग का महासचिव नियुक्त किया गया।
डॉक्टर से सिविल सर्वेंट बने अरुणराज तमिलनाडु, बिहार और महाराष्ट्र के आयकर विभाग में सेवाएं दे चुके हैं। इकोनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि विजय की सोच उन्हें पार्टी तक खींच लाई। उन्होंने Tiruchengodu विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।

ये हैं TVK की बड़ी राजनीतिक ताकत

केए सेंगोट्टैयन को TVK के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिना जा रहा है। 50 साल से ज्यादा का राजनीतिक अनुभव रखने वाले सेंगोट्टैयन को पश्चिमी तमिलनाडु में TVK की सफलता का प्रमुख रणनीतिकार माना जा रहा है। यह वही इलाका है, जिसे कभी AIADMK का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। पूर्व AIADMK नेता सेंगोट्टैयन को पार्टी से निष्कासित किया गया था। इसके बाद नवंबर 2025 में उन्होंने TVK जॉइन की। उन्हें TVK की एग्जीक्यूटिव कमेटी का मुख्य समन्वयक बनाया गया। उन्होंने Gobichettipalayam सीट से नौवीं बार जीत दर्ज की। TVK के बैनर तले उनकी यह जीत खास मानी जा रही है। उन्हें राज्य के सबसे लंबे समय तक विधायक रहने वाले नेताओं में भी गिना जाता है।

JCD Prabhakar ने भी थामा विजय का हाथ

TVK की ताकत बढ़ाने वाले एक और बड़े चेहरे JCD Prabhakar रहे। AIADMK के वरिष्ठ नेता और दो बार विधायक रह चुके प्रभाकर MGR दौर से द्रविड़ राजनीति से जुड़े रहे हैं। वे जनवरी में TVK में शामिल हुए थे। इससे पहले Villivakkam सीट से 1980 और 2011 में विधायक चुने जा चुके हैं। इस बार उन्होंने चेन्नई की Thousand Lights सीट से जीत दर्ज की है। AIADMK के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने ओ पन्नीरसेल्वम खेमे से दूरी बना ली थी। TVK को उम्मीद है कि प्रभाकर का लंबा राजनीतिक अनुभव पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

तमिलनाडु में बड़ा सियासी खेल! क्या DMK और AIADMK मिलकर बनाएंगे सरकार? TVK की बढ़ी मुश्किलें

MGP से TVK तक, ये हैं पहली बार में ही सत्ता शिखर पर पहुंचने वाली पार्टियां

सिर्फ 1 वोट से जीते TVK नेता श्रीनिवास सेतुपति, मंत्री और चार बार के विधायक को हराया

थलपति विजय का AI होलोग्राम और रोबोट से हाईटेक चुनाव प्रचार, TVK ने रचा इतिहास

Tags:
  • चुनाव
  • तमिलनाडु
  • चेन्नई
  • कारोबारी
  • सुपरस्टार थलापति विजय
  • TVK
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि