हकीकत बनने वाला है दिल्ली में एयर ट्रेन का सपना, रूट और स्टॉप को लेकर भी जल्द होगा फैसला

Pooja Kumari | Nov 25, 2023, 24:00 IST
Share
हकीकत बनने वाला है दिल्ली में एयर ट्रेन का सपना, रूट और स्टॉप को लेकर भी जल्द होगा फैसला
हकीकत बनने वाला है दिल्ली में एयर ट्रेन का सपना, रूट और स्टॉप को लेकर भी जल्द होगा फैसला

अब जल्द ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट में हवा में उड़ने वाली ट्रेन देखने को मिलेगी। यह ट्रेन टर्मिनल 1 से टर्मिनल 3 के बीच चलाई जाएगी।

NEW DELHI. राजधानी दिल्ली में अब बहुत जल्द हवा में चलने वाली ट्रेन का सपना पूरा हो सकता है। इसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से टर्मिनल 3 के बीच चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें 4 स्टॉप हो सकते हैं। जिससे आने वाले समय में यात्रियों को काफी यहायता मिल सकती है। क्योंकि इसके बाद उन्हें एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक जाने के लिए शटल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

रूट और स्टॉप पर जल्द फैसला

गौरतलब है कि एयर ट्रेन के आने से कम समय में टर्मिनल्स के बीच की दूरी आसानी से तय की जा सकेगी। जानकारी के मुताबिक इसके लिए 3400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना पर काफी पहले से विचार-विमर्श चल रहा था। लेकिन लगातार विलंब होने के कारण इसे अभी तक शुरू नहीं किया जा सका। वहीं दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की ओर से पहले 6 स्टॉप करने का विचार था लेकिन आठ किलोमीटर लंबे ट्रैक पर ये ज्यादा हो जाएगा। इसलिए अब केंद्र सरकार जल्द ही इसके रूट और स्टॉप पर अंतिम फैसला लेगी।

2028 तक एयर ट्रेन आने की संभावना

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयरोसिटी में दो स्टॉप सहित इतने सारे स्टॉप होने के लिए डायल का मॉडल न केवल T1 और T2/3 के बीच यात्रा के समय को बढ़ा देगा, बल्कि गैर-टर्मिनल स्टॉप पर फुलप्रूफ सुरक्षा की भी जरूरत होगी। सरकार के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डा भारत का सबसे व्यस्त केंद्र है। इस वित्तीय वर्ष में 7 करोड़ से अधिक यात्रियों की क्षमता वाला ये एयरपोर्ट अगले 6-8 वर्षों में अपनी क्षमता को दोगुना कर 13 करोड़ से अधिक कर लेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाता है तो वर्ष 2028 तक दिल्ली में एयर ट्रेन के आने की संभावना जताई जा रही है।

Tags:
  • Air train
  • air train in Delhi
  • air train can come by 2028
  • route and stops of Delhi air train
  • दिल्ली में एयर ट्रेन
  • एयर ट्रेन
  • 2028 तक आ सकती है एयर ट्रेन
  • दिल्ली एयर ट्रेन का रूट और स्टॉप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा