Blue Supermoon : आज विशाल और नीला दिखेगा चंद्रमा, 30% ज्यादा चमकेगा चांद, जानें क्या है ब्लू सुपरमून

Vikram Jain | Aug 19, 2024, 13:19 IST
Share
The first blue supermoon of the year will occur on August 19
The first blue supermoon of the year will occur on August 19

भाई बहन के प्यार के त्योहार पर रक्षाबंधन पर निकलने वाला चांद आकर्षक और मनमोहन होगा। क्योकि सोमवार को 2024 का पहला ब्लू सुपरमून दिखेगा। सुपरमून सामान्य चंद्रमा की तुलना में 14% बड़ा और 30% से ज्यादा चमकीला होगा।

NEW DELHI. आज का दिन रक्षाबंधन और सावन के आखिरी सोमवार आपके लिए और भी खास होने वाला है। आज आसमान में आपको अद्भुत और आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा। अंतरिक्ष में आज शाम को सबसे बड़ा और चमकीला सुपरमून निकलेगा, इसे नीला चंद्रमा यानी ब्लू सुपरमून (Blue Supermoon) कहते हैं। ब्लू सुपरमून में चंद्रमा का प्रकाश 30 प्रतिशत ज्यादा होगा, साथ ही आकार 14 प्रतिशत बड़ा होगा। इसका एक बेहद विचित्र नाम भी है इसे स्टरजियॉन सुपरमून भी कहते हैं।

आप कब और कहां देख सकेंगे सुपरमून?

19 अगस्त सोमवार की रात करीब 11.55 पर सुपरमून दिखाई देगा। जो विशालकाय और ज्यादा चमकीला होगा। इस साल का यह पहला सुपरमून होगा। भारत में सुपरमून 19 अगस्त सोमवार की रात और 20 अगस्त मंगलवार की सुबह तक दिखेगा। सुपरमून देखने को अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दूरबीन या टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप अपनी छत या आंगन से इसे आराम से देख सकते हैं। हां, आपको ये बता दे कि बादलों की वजह से कहीं कहीं चांद नजर नहीं आएगा।

इस सीजन का यह तीसरा ब्लू मून

ब्लू सुपरमून दो तरह के होते हैं। पहला मंथली ब्लू मून होता है। यह चंद्रमा हर दूसरे हफ्ते दिखने वाला होता है। दूसरा सीजनल ब्लू मून जो एक सीजन में दिखने वाले चार पूर्ण चंद्र में से तीसरे वाला होता है। इस साल 20 जून को गर्मियों का सोल्टिस था, ऐसे में 22 जून पहला पूर्ण चंद्रमा था, इसके बाद दूसरा 21 जुलाई और अब तीसरा ब्लू मून आज सोमवार की रात 19 अगस्त को हो रहा है। कह तो ये इस सीजन का तीसरा ब्लू मून है। अब 18 सितंबर को हार्वेस्ट मून होगा।

स्टरजियॉन मून नाम क्यों पड़ा?

तीसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता हैं। इस बार दिखाई देने वाला ब्ल्यू मून ऐसा ही होगा। इसे स्टरजियान मून भी (Sturgeon Supermoon) कहते हैं। स्टर्जन मछली के नाम पर इस मून का नाम पर रखा गया है। क्योकि अमेरिकन इलाके की ग्रेट लेक्स में इन दिनों स्टरजियॉन मछलियां दिखाई पड़ती है। इसलिए पूर्ण चंद्रमा को स्टरजियॉन कहा जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • blue supermoon
  • रक्षाबंधन 2024
  • ब्लू सुपरमून क्या है
  • 19 अगस्त को होगा ब्लू सुपरमून
  • Sturgeon Supermoon
  • सुपरमून ब्लू मून या 'स्टर्जन मून'
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा