10 लाख रुपए तक हो सकती है आयुष्मान योजना में इलाज खर्च की लिमिट
Pratibha Rana | Dec 22, 2023, 24:00 IST
10 लाख रुपए तक हो सकती है आयुष्मान योजना में इलाज खर्च की लिमिट
केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड की शुरुआत आम जनता को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से की गई थी
BHOPAL. केंद्र सरकार की ओर से गरीब आम लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। ऐसी ही एक योजना है, मोदीकेयर के नाम से मशहूर आयुष्मान भारत योजना, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की हेल्थ योजना है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है, जिससे व्यक्ति पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव किया जा सकता है। केंद्र सरकार आयुष्मान योजना के विस्तार की तैयारी में है।
माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस इलाज खर्च की लिमिट दोगुनी करने की तैयारी में है। फरवरी में आने वाले अंतरिम बजट में इसकी घोषणा हो सकती है। इस योजना के तहत इलाज के लिए मिलने वाली मदद 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जा सकती है। इसके अलावा इस योजना के दायरे में उन 40 करोड़ लोगों को भी शामिल किया जा सकता है, जिनके पास अभी हेल्थ बीमा नहीं है।
आयुष्मान भारत के लिए 18 साल से ज्यादा का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। लेकिन इसके लिए बीपीएल कार्ड होना जरूरी है और आपका नाम SECC-11 में होना चाहिए।
इलाज खर्च की लिमिट दोगुनी करने की तैयारी में केंद्र
ये कर सकते है आवेदन
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता ऐसे देखें
- आयुष्मान कार्ड की वेबसाइट pmjay.gov.in/ पर जाएं
- ‘am i eligible’ पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर के साथ कैप्चा दर्ज करें।
- मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उसे डालें।
- अपने ऑप्शन पर जाएं। पहले में राशन कार्ड, दूसरे में मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज कर सर्च करें।
- यहां आपको आपकी पात्रता पता लग जाएगी।
ये बीमारियां हैं शामिल
- आयुष्मान भारत योजना में हर परिवार हर साल 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है।
- मोदीकेयर में पुरानी बीमारियों को भी कवर किया जाता हैं।
- किसी बीमारी की स्थिति में अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च भी कवर किए जा रहे हैं।
- किसी बीमारी की स्थिति में सभी मेडिकल जांच/ऑपरेशन/इलाज इसमें कवर होते हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari