वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी इस बार, आज कैप्टेंस डे सेरेमनी पर 10 टीमों के कप्तान करेंगे परेड

The Sootr CG | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी इस बार, आज कैप्टेंस डे सेरेमनी पर 10 टीमों के कप्तान करेंगे परेड
वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी इस बार, आज कैप्टेंस डे सेरेमनी पर 10 टीमों के कप्तान करेंगे परेड

वनडे वर्ल्ड कप-2023 का महारोमांच गुरुवार (5 अक्टूबर) से शुरू होने जा रहा है। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, इस बार वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी।

MUMBAI. वनडे वर्ल्ड कप-2023 का महारोमांच गुरुवार (5 अक्टूबर) से शुरू होने जा रहा है। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, इस बार वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 4 अक्टूबर को कैप्टेंस डे सेरेमनी या परेड होगी। वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वालीं सभी 10 टीमों के कप्तान मौजूद रहेंगे। यह पहले से तय प्रोग्राम के मुताबिक ही होगी। बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि ओपनिंग सेरेमनी का तो कोई प्लान ही नहीं था। लिहाजा इसे कैंसिल किए जाने का सवाल ही नहीं उठता।

टूर्नामेंट में क्लोजिंग सेरेमनी जरूर होगी

जानकारी अनुसार, वनडे वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी जरूर होगी। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के मैच के पहले भी एक स्पेशल समारोह किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

पांच अक्टूबर को पहला मैच

वर्ल्ड कप 2023 की ऑफिशियल ओपनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर को होनी है। इसके अगले दिन यानी पांच अक्टूबर को पहला मैच खेला जाएगा। इस दौरान वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वालीं सभी 10 टीमों के कप्तान अपने-अपने देश की जर्सी में मौजूद रहेंगे। इस फंक्शन के बाद सभी कप्तान उन शहरों के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां उनकी टीमों को पहला मुकाबला खेलना है।

ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले थे रणवीर सिंह, तमन्ना भाटिया

पहले जानकारी सामने आई थी कि ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, सिंगर अरिजीत सिंह, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, सिंगर श्रेया घोषाल और लिजेंड्री सिंगर आशा भोसले परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा आतिशबाजी और लेजर शो भी होना था। हालांकि अब इसके आसार नहीं हैं।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी थी धमकी

कुछ दिन पहले सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर धमकी दी थी। एक ऑडियो जारी कर उसने कहा था कि 5 अक्टूबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंकवाद वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दिन खालिस्तानी झंडों का सैलाब आएगा। हमारे साथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लिया जाएगा।

Tags:
  • Narendra Modi Stadium
  • ODI World Cup 2023
  • वनडे वर्ल्ड कप 2023
  • India-Pakistan match
  • भारत-पाकिस्तान मैच
  • Ahmedabad
  • Captain's Day Ceremony on 4th October
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम
  • 4 अक्टूबर को कैप्टेंस डे सेरेमनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा