EPFO का बड़ा फैसला : 3.0 जल्द होगा लॉन्च, कर्मचारियों की बढ़ेगी मंथली पेंशन!

Jitendra Shrivastava | Mar 24, 2024, 17:39 IST
Share
pf
Photograph: (THESOOTR)

केंद्र सरकार दिवाली से पहले PF अकाउंट होल्डर्स को ATM से PF निकालने की सुविधा दे सकती है। 10-11 अक्टूबर को EPFO की बैठक में मंथली पेंशन बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। EPFO अपनी नई सेवा 'EPFO 3.0' लॉन्च करेगा, जिससे PF निकासी प्रक्रिया सरल होगी।

केंद्र सरकार दिवाली से पहले प्रोविडेंट फंड (PF) खाताधारकों को ATM के जरिए पैसे निकालने की सुविधा देने की तैयारी में है। इस फैसले से देशभर के 8 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा।

सरकार EPFO के तहत आने वाले कर्मचारियों को दिवाली से पहले खर्च के लिए और अधिक सुविधा देने की दिशा में काम कर रही है। EPFO 3.0 लॉन्च करने की योजना है, जो न केवल PF निकासी को सरल बनाएगा, बल्कि कर्मचारी द्वारा किए गए क्लेम और जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया को भी तेज करेगा।

इसके अलावा, EPFO न्यूनतम पेंशन में वृद्धि पर भी विचार कर रहा है। इसके तहत, कर्मचारियों को अपने PF अकाउंट से ATM और UPI के जरिए पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी। EPFO कर्मचारियों को एक विशेष ATM कार्ड जारी करेगा, जिससे वे सीधे ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे।

दिवाली से पहले PF निकासी की सुविधा

केंद्र सरकार EPFO के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले ATM से PF का पैसा निकालने की सुविधा देने पर विचार कर रही है। यह सुविधा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत हो सकती है।

10-11 अक्टूबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक

EPFO द्वारा 10-11 अक्टूबर को एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कर्मचारियों के लिए मंथली पेंशन बढ़ाने और PF निकासी की प्रक्रिया को सरल बनाने पर चर्चा की जाएगी।

EPFO 3.0 की नई सेवा

EPFO अपनी नई डिजिटल सेवा 'EPFO 3.0' लॉन्च करने वाला है, जिससे PF का पैसा निकालना और अन्य प्रोसेस करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, UAN को एक्टिव करके और आधार को लिंक करके PF निकासी की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाएगा।

UPI से PF निकासी

EPFO के तहत सब्सक्राइबर्स अपने PF को UPI के माध्यम से भी निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा। इस प्रक्रिया से PF का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकेगा।

नौकरी छूटने पर PF निकासी

अगर किसी कर्मचारी की नौकरी छूट जाती है, तो वह एक महीने के बाद 75% PF निकाल सकता है। बाकी 25% को दो महीने बाद निकाला जा सकता है। इस सुविधा से बेरोजगार कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिलेगी।

NPS यानी पेंशन सिस्टम में बदलाव

NPS पर यानी नेशनल पेंशन सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। अप्रैल से पेंशन फंड नियामक यानी PFRDA नेशनल पेंशन सिस्टम के मौजूदा लॉगिन प्रोसेस में बदलाव करने का फैसला किया है।

इस नियम के तहत एनपीएस खाते में लॉगिन करने के लिए दो सत्यापन यानी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ेगी। एनपीएस सब्‍सक्राइबर्स को आधार सत्‍यापन और मोबाइल पर आए ओटीपी के जर‍िए लॉगिन करना होगा। सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसा किया गया है।

...तो अब रद्द हो जाएगा पैन नंबर

पैन कार्ड से आधार को लिंक करने के लिए कई बाद डेडलाइन को बढ़ाया गया है। इसके बाद भी यदि कोई नियम फॅालो नहीं करता है यानी पैन को आधार से लिंक नहीं करता है तो उसका पैन नंबर रद्द कर दिया जाएगा।

पैन कार्ड रद्द होने के मतलब है कि आप न तो बैंक अकाउंट खोल पाएंगे ना कोई बड़ी लेनदेन कर पाएंगे। पैन को एक्टिवेट कराने के लिए लेट पेमेंट के तौर पर 1000 रुपए जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

EPFO का नया नियम

नए वित्तीय वर्ष में ईपीएफओ में भी बड़ा बदलाव होने वाला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नए नियम के तहत यदि आप नौकरी चेंज भी करते हैं तो आपका पुराना पीएफ ऑटो मोड में ट्रांसफर हो जाएगा।

यानी आपको नौकरी बदलने पर PF अमाउंट ट्रांसफर करने का अनुरोध करने की जरूरत नहीं होगी। अब तक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन रखने के बाद भी PF अमाउंट के ट्रांसफर के लिए अनुरोध करना पड़ता है। नए वित्तीय वर्ष से ये झंझट खत्म हो जाएगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • EPFO
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • ATM
  • PF
  • EPFO 3.0
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?