भारत के इन प्रधानमंत्रियों ने लाल किले से सबसे अधिक बार फहराया तिरंगा, जानें किसने बनाया है रिकॉर्ड

Dolly patil | Aug 15, 2024, 12:02 IST
Share
TRH
TRH

क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद भारत के कुछ ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने 15 से अधिक बार तक तिरंगा फहराया है और कुछ ऐसे प्रधानमंत्री भी रहे हैं, जिन्‍हें लाल किले से तिरंगा फहराने का मौका ही नहीं मिला।

क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद भारत के कुछ ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ कुछ ऐसे प्रधानमंत्री भी रहे हैं, जिन्‍हें लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने का मौका ही नहीं मिला है।

आइए आपको बताते हैं, ऐसे प्रधानमंत्रियों के बारे में...

किस PM ने कितनी बार फहराया तिरंगा

सबसे अधिक बार झंडा फहराने का रिकॉर्ड देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के नाम है। जानकारी के मुताबिक नेहरू ने 15 अगस्त 1947 से साल 1964 के बीच 17 बार तिरंगा फहराया। इसके बाद नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी दूसरी ऐसी पीएम रही हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा 16 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड है।

पीएम मोदी ने 11वीं बार किया ध्वजारोहण

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने इस बार 11वीं बार तिरंगा फहराया। इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था।

इसी के साथ अब पीएम मोदी लगातार सबसे अधिक बार ध्वज फहराने वाले दूसरे तीसरे बन गए हैं। पीएम मोदी वर्ष 2014 से लगातार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा रहे हैं।

इन प्रधानमंत्रियों ने नहीं फहराया तिरंगा

देश के दो प्रधानमंत्रियों गुलजारीलाल नंदा ( कार्यवाहक ) और चंद्रशेखर को लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने का अवसर नहीं मिला। इसी तरह प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल को सिर्फ एक बार ही लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने का मौका मिला था, क्योंकि गुजराल ने 21 अप्रैल 1997 को एचडी देवेगौड़ा का स्थान लिया था और 19 मार्च 1998 तक ही वह पद पर रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil


Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • इंदिरा गांधी
  • किन प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक बार फहराया तिरंगा
  • Prime Minister Pandit Jawahar Lal Nehru
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा