साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत के तीन कप्तान, सूर्या टी-20, केएल राहुल वनडे और रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कमान

BP Shrivastava | Dec 01, 2023, 24:00 IST
Share
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत के तीन कप्तान, सूर्या टी-20, केएल राहुल वनडे और रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कमान
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत के तीन कप्तान, सूर्या टी-20, केएल राहुल वनडे और रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कमान

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए तीनों फॉर्मेंट में टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी-20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा कप्तान।

स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका दौरे के लिए तीनों फॉर्मेंट में टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। हर फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान टीम की कमान संभालेंगे। टी-20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा को टी-20 टीम की कप्तानी भी दी जा रही थी, लेकिन रोहित ने टी-20 और वनडे दोनों टीमों से खुद को अलग रखा है। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली सिर्फ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे।

साउथ अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर से

टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम 6 दिसंबर को रवाना होगी। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दौरे की टी-20 और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उन्होंने खुद इन दो सीरीज से ब्रेक मांगा था।

टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट की टीमें इस प्रकार हैं-

टी-20 टीमः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर।

वनडे टीमः केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर।

टेस्ट टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान) और प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

  • 10 दिसंबर पहला टी20, डरबन
  • 12 दिसंबर, दूसरा टी20, पोर्ट एलिजाबेथ
  • 14 दिसंबर, तीसरा टी20, जोहानिसबर्ग
  • 17 दिसंबर, पहला वनडे, जोहानिसबर्ग
  • 19 दिसंबर, दूसरा वनडे, पोर्ट एलिजाबेथ
  • 21 दिसंबर, तीसरा वनडे, पार्ल
  • 26 से 30 दिसंबर, पहला टेस्ट, सेंचुरियन
  • 3 से 7 जनवरी, दूसरा टेस्ट, जोहानिसबर्ग
भारत और साउथ अफ्रीका का ओवरऑल रिकॉर्ड (हेड टू हेड)

कुल वनडे मैच: 91, भारत जीता: 38, साउथ अफ्रीका जीता: 50, अन‍िर्ण‍ित: 3

कुल टी20 मैच: 24, भारत जीता: 13, साउथ अफ्रीका जीता: 10, अन‍िर्ण‍ित: 1

कुल टेस्ट मैच: 42, भारत जीता: 15, साउथ अफ्रीका जीता: 17, ड्रॉ: 10

Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Cricket News
  • BCCI
  • बीसीसीआई
  • Team India's South Africa tour
  • three captains on South Africa tour
  • टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा
  • साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन कप्तान
  • क्रिकेट समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा