TIME ने चुने भारत के 100 प्रभावशाली चेहरे, पत्रकार रितिका चोपड़ा से लेकर आलिया-आर्यन तक शामिल
दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन TIME ने भारत की 100 उभरती प्रभावशाली हस्तियों की पहली सूची जारी की है। इसमें इंडियन एक्सप्रेस की पत्रकार रितिका चोपड़ा को भी जगह मिली है। मैगजीन ने उनकी खोजी पत्रकारिता और बड़े खुलासों की सराहना की है। खास बात यह है कि सूची में फिल्मी सितारों, क्रिकेटरों और कारोबारियों के साथ वैज्ञानिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है।
Thank you, @TIME, for including me in the inaugural TIME100 Next India list.My name is on the list, but no investigation is ever one person’s work. It takes a village.Editors who listened to every half-formed idea and pushed back on every weak one. A desk that took raw copy and wouldn’t let it go until it shone. A colleague who quietly held the fort in Mumbai while I was away. A team that put up with an absentee editor for over a month. Online and video teams who took the story further than I could have. Leaders at @IndianExpress Group who have my back, ALWAYS. And sources who took a chance on me. I don’t take that lightly.Reporting can be risky and thankless. This year it was neither, because of them.Thank you, @CharlieCamp6ell, for the kind words. You’re right that I’d rather tell the story than be in it. Making an exception, just this once :)PHOTO: @Amit_Photowalla https://t.co/zyfIky76hj
— Ritika Chopra (@RitikaChopra__) November 19, 2026
रितिका चोपड़ा की इन चार रिपोर्टों का TIME ने किया जिक्र
- 2017 में इंजीनियरिंग कॉलेजों की पड़ताल: रितिका ने देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों की खराब स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें इंजीनियरिंग शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को सामने लाया गया था।
- 2023 में स्कूली किताबों में बदलाव: उन्होंने स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों में किए गए विवादित बदलावों पर रिपोर्टिंग की थी। इसके बाद पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर सवाल उठे थे।
- 2024 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक: मेडिकल प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक मामले पर उनकी रिपोर्टिंग को भी प्रमुखता दी गई है। यह मामला देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों से जुड़ा था।
- 2026 में चुनाव आयोग की पड़ताल: सितंबर में प्रकाशित उनकी रिपोर्ट में चुनाव आयोग के कुछ फैसलों पर आंतरिक आपत्तियां दर्ज होने का दावा किया गया था।
चुनाव आयोग की रिपोर्ट में क्या सामने आया था?
हालांकि, चुनाव आयोग ने बाद में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि SIR से जुड़े तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए थे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया था कि फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
आलिया भट्ट से लेकर सामंथा और दुलकर सलमान तक शामिल
TIME के तीन कवर पर किन्हें मिली जगह?
- पहला कवर- आलिया भट्ट: अभिनेत्री को अकेले कवर पर जगह दी गई है। उनके बारे में फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने लेख लिखा है। इसमें फिल्म RRR के लिए आलिया के तेलुगु सीखने की मेहनत और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनके काम का जिक्र किया गया है।
- दूसरा कवर- पवन कुमार चंदना: स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक, सीईओ और सीटीओ दूसरे कवर पर नजर आएंगे। उनके बारे में निवेशक राजन आनंदन ने लिखा है। चंदना भारत के निजी अंतरिक्ष प्रक्षेपण क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
- तीसरा कवर- तीन फिल्मकार: इस पर आर्यन खान, पायल कपाड़िया और नगालैंड के थेजा रियो को एक साथ जगह दी गई है। रियो की पहली फीचर फिल्म Angh को 2026 के टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्लेटफॉर्म पुरस्कार मिला था।
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत खेल जगत के छह चेहरे
संगीत जगत से दिलजीत दोसांझ समेत छह कलाकार
बिजनेस और स्टार्टअप की दुनिया से ये नाम
अंतरिक्ष, विज्ञान और स्वास्थ्य क्षेत्र को भी जगह
सामाजिक बदलाव के लिए काम करने वालों को भी पहचान
TIME ने भारत के लिए अलग सूची क्यों बनाई?
मैगजीन के प्रधान संपादक सैम जैकब्स ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी और युवा आबादी वाले देशों में शामिल है। यहां के युवाओं की महत्वाकांक्षाओं और नेतृत्व का असर देश की सीमाओं के बाहर भी दिखाई देगा। इस पहल का मकसद भारत की नई प्रतिभाओं और उनके काम को दुनियाभर के पाठकों तक पहुंचाना है।
7 दिसंबर को आएगा विशेष अंक, 12 दिसंबर को मुंबई में कार्यक्रम
इसके बाद 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में TIME100 Next India Gala का आयोजन होगा। TIME और रिलायंस मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
इसमें कई प्रमुख हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान गायक फहीम अब्दुल्ला की लाइव संगीत प्रस्तुति भी प्रस्तावित है।
By Ramanand Tiwari
By Sumit Kumar
By Sandeep Kumar
By Ratan Kumar Mishra
By Sumit Kumar
By Umeshwari Baghel
By