आज नहीं बदला तो रद्दी हो जाएगा 2000 का नोट, आरबीआई ने अब तक 38 करोड़ नोट नष्ट किए

The Sootr | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
आज नहीं बदला तो रद्दी हो जाएगा 2000 का नोट, आरबीआई ने अब तक 38 करोड़ नोट नष्ट किए
आज नहीं बदला तो रद्दी हो जाएगा 2000 का नोट, आरबीआई ने अब तक 38 करोड़ नोट नष्ट किए

नोटबंदी-2 में 2000 रुपए के नोटों को आरबीआई ने बंद कर दिया है, आरबीआई ने इसी साल 19 मई को सर्कुलर जारी कर इन नोटों को 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था

NEW DELHI. नोटबंदी-2 में 2000 रुपए के नोटों को आरबीआई ने बंद कर दिया है। आरबीआई ने इसी साल 19 मई को सर्कुलर जारी कर इन नोटों को 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था। अब तक ये नोट नियमों के अनुसार बैंकों में जमा किए जा रहे थे। आज 2,000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या इसे अन्य नोटों से बदलने का आखिरी मौका है। आरबीआई के नियमों के अनुसार एक अक्टूबर से 2000 रुपए के नोट की कीमत (वैल्यू) जीरो हो जाएगी।

आगे भी लीगल रहेंगे दो हजार के नोट

आरबीआई ने 2000 के नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है, लेकिन यह भी कहा है कि यह इसके बाद भी लीगल रहेगा। ऐसा सिर्फ लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि वे यह नोट बैंकों को वापस करें। अब तक 3,056 अरब रुपए के नोट बैंकों में लौट आए हैं।

बिना डॉक्यूमेंट भी बदल सकते हैं नोट

आरबीआई के नियमों के अनसुार, बिना किसी डॉक्यूमेंट के बैंक में जाकर आसानी से 2000 के नोटों को बदला जा सकता है। नोट बदलने में कोई परेशानी न हो इसलिए बैंकों को भी जानकारी दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार बैंक में नोट बदलने के लिए किसी तरह के कोई दस्तावेजों को नहीं देना होगा।

अपने खाते में भी जमा करवा सकेंगे

जिनका बैंक खाता नहीं है्र, वे भी किसी भी बैंक शाखा में जाकर एक बार में 20,000 रुपए तक की सीमा तक 2000 के नोट बदलवा सकते हैं या दूसरे नोटों से एक्सचेंज करवा सकते हैं। अगर आपका बैंक खात है तो कितने भी 2000 के नोट खाते में जमा कर सकते हैं।

2000 के नोट छापना क्या सरकार की की भूल थी?

2016 में बंद किए गए 500 और 1000 के नोट की कमी को पूरा करने के लिए 2000 के नोट छापे गए थे। जब पर्याप्त मात्रा में दूसरे नोट उपलब्ध हो गए तो 2018-19 में 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी गई यानी ये सीधे तौर पर नहीं कहा जा सकता है 2000 के नोटों को चलन से बाहर करना सरकार की भूल सुधार है।

2016 में आया था 2000 का नोट

नवंबर 2016 में 2 हजार का नोट मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। आरबीआई 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है, वहीं 2021-22 में 38 करोड़ 2000 के नोट नष्ट किए जा चुके हैं।

Tags:
  • RBI
  • आरबीआई
  • 2000 rupee notes
  • 2000 rupee notes banned
  • rules for changing 2000 rupee notes
  • last day of exchanging 2000 rs note
  • दो हजार के नोट
  • 2000 के नोट बंद
  • 2000 के नोटों को बदलने के नियम
  • 200 हजार के नोट बदलने की आखिरी तारीख
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा