MP में छाया कोहरा, कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरने की संभावना, छत्तीसगढ़ में भी पड़ रही कपकपाने वाली शर्दी

Pratibha Rana | Jan 10, 2024, 24:00 IST
Share
MP में छाया कोहरा, कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरने की संभावना, छत्तीसगढ़ में भी पड़ रही कपकपाने वाली शर्दी
MP में छाया कोहरा, कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरने की संभावना, छत्तीसगढ़ में भी पड़ रही कपकपाने वाली शर्दी

बुधवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। अगले 2 से 3 दिन तक कोहरा रहेगा। सिस्टम के गुजरने के बाद रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। इससे ठंड का असर बढ़ जाएगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज गड़बड़ दिख रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं ठंड पड़ रही है। वहीं कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं छत्तीसगढ़ में 11 जनवरी से मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और 14 जनवरी तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। इसके साथ ही बुधवार को कबीरधाम जिले और उससे लगे क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार है।

ओले के साथ बारिश का अलर्ट

बुधवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। अगले 2 से 3 दिन तक कोहरा रहेगा। सिस्टम के गुजरने के बाद रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। इससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने को चंबल संभाग के जिलों में और निवाड़ी, बैतूल, खरगोन, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया जिले और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।

आज के मौसम के हाल

  • यहां बारिश- इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, हरदा में हल्की बारिश।
  • यहां ओलावृष्टि- ग्वालियर-चंबल में ओले गिर सकते हैं।
  • यहां मध्यम से घना कोहरा- ग्वालियर, सागर,रीवा, उज्जैन, रतलाम, मंडला और भिंड।
  • यहां हल्के से मध्यम कोहरा- भोपाल, जबलपुर, उमरिया, सीहोर, राजगढ़ और नर्मदापुरम।

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम

11 जनवरी से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और 14 जनवरी तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। प्रदेश में सुबह-सुबह और रात में ज्यादा ठंड पड़ रही है। हालांकि दोपहर के वक्त तेज धूप होने की वजह से ठंड कम पड़ रही है।

Tags:
  • weather forecast
  • आज का मौसम
  • Aaj Ka Mousam
  • MP weather
  • MP Tempertaure
  • MP weather news
  • MP-CG weather report
  • MP rain alert
  • cold in MP
  • Chhattisgarh Weather News
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी मौसम
  • एमपी तापमान
  • मौसम न्यूज
  • मौसम रिपोर्ट
  • rajasthan weather news
  • राजस्थान में ओले का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा