MP में पड़ रही कड़ाके की ठंड, 43 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में भी बढ़ेगी ठंड
Pratibha Rana | Jan 11, 2024, 24:00 IST
MP में पड़ रही कड़ाके की ठंड, 43 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में भी बढ़ेगी ठंड
भोपाल में तो सुबह 5:30 बजे से 8 बजे तक ढाई घंटे कोहरे के कारण विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर रही। इसके कारण सुबह राजाभोज एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं हो सकीं।
BHOPAL. देशभर के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ा रही है। सर्दी के चलते लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हैं। कोहरे का असर उड़ानों से लेकर ट्रेनों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 2 से 3 दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। जैसे ही प्रदेश से बादल छटेंगे वैसे-वैसे प्रदेश की न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो जाएगी। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बादल छाए रहे।
प्रदेश में सर्द हवाओं ने एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। सर्दी की वजह से लोग अलाव का सहारा ले रहे है।12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने के आसार नजर आ रहे हैं। जबलपुर में दिनभर घना कोहरा और बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो से तीन दिन भोपाल सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में कोहरा छाया रहेगा। रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। दिन के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।
आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर और रतलाम जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा शेष संभाग और जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है, जबकि ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों के साथ ही सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, जबलपुर, मंडला, सीहोर, भोपाल, मंदसौर और नीमच जिले में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज आ सकती है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हवाओं के साथ ठंड लौट रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में दिन और रात दोनों का पारा गिरेगा। रात में 3 से 5 डिग्री और दिन में 1 से 2 डिग्री तापमान गिरने की उम्मीद है। हालांकि आज मौसम साफ रहेगा।
अभी प्रदेश में छाया रहेगा कोहरा!
इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
आज ऐसा रहेगा मौसम
- यहां बारिश- छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, झाबुआ, धार, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम।
- यहां मध्यम से घना कोहरा- ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के साथ सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, जबलपुर, मंडला, सीहोर, भोपाल, मंदसौर और नीमच।
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में 3 से 5 डिग्री लुढ़केगा पारा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari