Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, भारत का सिंधु जल संधि की सुनवाई में शामिल होने से इनकार; सरकार ने SC में कहा- वांगचुक लद्दाख को नेपाल बनाना चाहते थे। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (42)

Photograph: (thesootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- वांगचुक लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश जैसा बनाना चाहते थे, राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा

खबरें काम की | top newsकेंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सोनम वांगचुक लद्दाख को नेपाल या बांग्लादेश जैसा बनाना चाहते थे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को और जहर उगलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब का किया जिक्र, राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति

लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान जब नेता विपक्ष राहुल गांधी खड़े हुए, तो एक नया विवाद सामने आया। राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का जिक्र किया, जिस पर सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारत ने सिंधु जल संधि कोर्ट की वैधता को खारिज किया, सुनवाई में शामिल होने से इनकार

भारत ने सिंधु जल संधि के तहत बने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन की कार्यवाही को खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा कि जब संधि को ही स्थगित कर दिया है, तो उस अदालत की वैधता को मानने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत ने इस अदालत के आदेशों का पालन करने से भी इनकार किया है।

राजस्थान, MP में ओले, यूपी में कोहरा; हिमाचल में बर्फबारी, 5 दिन में मौसम का बड़ा बदलाव

उत्तर भारत में मौसम फिर बदल गया है, जहां जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हो रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश में ओले गिरने के बाद, यूपी के 30 जिलों में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों में 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम के बदलाव की चेतावनी दी है।

SC का बड़ा फैसला: जाति गणना केवल सेल्फ डिक्लेरेशन पर नहीं, सत्यापन जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में जाति गणना के लिए केवल सेल्फ डिक्लेरेशन पर निर्भर न रहने की बात कही। कोर्ट ने केंद्र और अधिकारियों से इस पर विचार करने को कहा और पुष्टि की कि यह प्रक्रिया सबूतों और सत्यापन के आधार पर होनी चाहिए, ना कि केवल आत्म-घोषणा पर।

भारत-EU डील से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में, अरबों डॉलर के नुकसान का डर

भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं। पाकिस्तान को अरबों डॉलर के नुकसान का भी डर है। पाकिस्तान ने इस डील के प्रभाव को समझने के लिए EU से संपर्क किया है, क्योंकि अब उसका 'जीरो-टैरिफ हनीमून' खत्म हो गया है।

एपस्टीन फाइल्स की आग पीएम मोदी तक, जानिए दुनिया में मचे हंगामे पर सबकुछ

इन दिनों भारत की राजनीति में एक विवाद चर्चाओं में है- एपस्टीन फाइल्स में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम… कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स में पीएम मोदी का नाम था। हालांकि, इस पर सरकार की ओर से खंडन आ चुका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल गांधी का दावा: चीनी टैंक लद्दाख पहुंचे, लोकसभा में हंगामा, माइक बंद होने तक का मामला

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ, जब उन्होंने जनरल नरवणे की किताब का हवाला देते हुए दावा किया कि चार चीनी टैंक लद्दाख सीमा में पहुंच गए थे। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री शाह ने उन्हें बार-बार टोका, और स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

एअर इंडिया ड्रीमलाइनर में फ्यूल स्विच खराबी: लंदन से बेंगलुरु उड़ान में खड़ी हुई समस्या, अहमदाबाद क्रैश से जुड़ा दावा

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में फ्यूल स्विच की खराबी आई। पायलट ने बताया कि स्विच 2 बार कटऑफ हुआ। मामले में बोइंग और DGCA ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स में अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ा दावा किया गया।

छत्तीसगढ़ के 64 लाख वोटर्स को नोटिस, 14 फरवरी तक डेटा नहीं सुधारा तो कटेगा नाम

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चुनावी इतिहास में एक बड़ी हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश के लगभग 64 लाख 95 हजार वोटर्स के घर निर्वाचन आयोग का नोटिस पहुंच रहा है। यह संख्या प्रदेश के कुल 2 करोड़ 12 लाख वोटर्स का लगभग एक-चौथाई हिस्सा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट राहुल गांधी लोकसभा राजनाथ सिंह top news जनरल नरवणे सोनम वांगचुक खबरें काम की सिंधु जल संधि एपस्टीन फाइल्स
Advertisment