Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 04, 2026, 21:05 IST
Share
top news  (85)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, LPG लेकर एक और भारतीय जहाज ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज; नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

भारतीय जहाज ने होर्मुज पार किया, ईरान बोला- भारत से दोस्ती और मजबूत करेंगे

खबरें काम की | top news:ईरान-इजराइल युद्ध के बीच, भारत का LPG टैंकर ग्रीन संवी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया। इस जहाज में 46,650 मीट्रिक टन गैस लदी है। यह भारत का 7वां LPG टैंकर था, जो इस मार्ग से गुजर रहा है। ईरान ने भारत के साथ सदियों पुराने रिश्तों को याद करते हुए दोस्ती और सहयोग बढ़ाने की बात की है।

नासिक में हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोग मारे गए, जिनमें 6 बच्चे भी शामिल थे। यह हादसा शुक्रवार रात डिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके में हुआ, जब परिवार एक समारोह से लौट रहा था। मृतकों में सुनील दत्तू दरगुडे और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।

23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ट्रम्प का दावा गलत साबित

ईरान-जंग के एक महीने बाद, ट्रम्प का दावा कि अमेरिका ने ईरान के आसमान पर कब्जा कर लिया है, अब गलत साबित हो रहा है। 23 साल बाद ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट को गिरा दिया। हालात के मुताबिक, अब तक अमेरिका के 7 विमान इस युद्ध में तबाह हो चुके हैं।

मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- खाड़ी देशों को भारत का दुश्मन बनाने की कोशिश कर रही है कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के थिरुवल्ला में जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी खाड़ी देशों को भारत का दुश्मन बनाने के लिए विवादास्पद बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति भारतीयों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है, खासकर खाड़ी देशों में रह रहे लाखों भारतीयों के लिए।

केदारनाथ में बर्फबारी, अटल टनल बंद; यूपी में बिजली गिरने से 5 मौतें, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

गर्मी के बीच उत्तर और पश्चिमी भारत में अप्रत्याशित मौसम का कहर जारी है। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बाद इलाका सफेद हो गया है, वहीं अटल टनल भी बंद कर दी गई है। यूपी में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई, और 11 राज्यों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप: केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा, हरियाणा AAP अध्यक्ष का दावा

हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के घर बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया। यह विवाद तब बढ़ा जब चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया गया और दोनों के बीच झगड़े की बात सामने आई।

राहुल गांधी की राय से अलग, तीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया मोदी सरकार का समर्थन

मध्य पूर्व संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी में दो अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी सरकार पर हमलावर हैं, तो दूसरी तरफ कमलनाथ, आनंद शर्मा और शशि थरूर जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भारत की विदेश नीति और कूटनीति की तारीफ की है। यह घटनाक्रम राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलूच का दावा: पाकिस्तान की 80% आबादी 'गे' और 20% बायसेक्सुअल

पाकिस्तानी ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलूच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पाकिस्तान में विवाद उत्पन्न किया है। हिना ने दावा किया है कि पाकिस्तान में कोई 'स्ट्रेट' नहीं है। उनका कहना है कि देश की पूरी आबादी समलैंगिक या बायसेक्सुअल है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईरान जंग का असर: पाकिस्तान में मंत्रियों की सैलरी 6 महीने रोकी, पेट्रोल पर 137 रुपए बढ़े

ईरान-जंग के कारण पाकिस्तान में आर्थिक संकट बढ़ गया है। सरकार ने अगले 6 महीनों तक मंत्रियों का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही, दो दिन पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की गई थी, लेकिन विरोध के बाद पेट्रोल की कीमत में 80 रुपए की कमी की गई। अब पेट्रोल 378 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

ममता के हेलीकॉप्टर के पास दिखा रहस्यमयी ड्रोन, तीन संदिग्ध हिरासत में

पश्चिम बंगाल के मालदा में ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के पास एक रहस्यमयी ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया, जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। तृणमूल कांग्रेस ने इसे सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • ममता बनर्जी
  • नासिक
  • top news
  • बर्फबारी
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • ईरान जंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा