Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 12, 2026, 22:12 IST
Share
top news  (65)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, LPG को लेकर पैनिक फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: PM; अमेरिका की भारत समेत कई देशों पर फिर टैरिफ लगाने की तैयारी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

PM मोदी का बयान: LPG को लेकर पैनिक फैलाने वाले होंगे सख्त कार्रवाई के शिकार, कालाबाजारी नहीं चलेगी

खबरें काम की | top news:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर LPG को लेकर पैनिक क्रिएट कर रहे हैं और इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि संकट के समय शांति और धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

अमेरिका की भारत समेत कई देशों पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने 16 प्रमुख देशों की व्यापारिक नीतियों के खिलाफ नई जांच शुरू की है। अमेरिका इन नीतियों को 'अनुचित' मानता है। इस कदम से भारत सहित कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ और जुर्माने लग सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, कहा- अपने लोगों का इंतकाम लेंगे, हमले जारी रहेंगे

iran israel war:ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पद संभालने के बाद पहली बार बयान दिया, जिसमें उन्होंने 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज की नाकाबंदी' और 'मिनाब स्कूल के बच्चों के खून का बदला लेने' पर जोर दिया। साथ ही, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ हमले जारी रखने का आह्वान किया।

Iran-Israel War के बीच भारत को बड़ी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज

पश्चिम एशिया (West Asia) में युद्ध के बादल गहरे हैं। इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वहीं, इस महायुद्ध की आहट के बीच भारत के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर आई है। भारत की सक्रिय विदेश नीति ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फारूक अब्दुल्ला बोले- ऊपर वाले ने बचाया, सिर पर गोली चलाने वाले हमलावर को पकड़ा

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात हमला हुआ, जब एक हमलावर ने सिर पर कुछ इंच दूर से गोली चलाई। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों ने समय पर हस्तक्षेप किया और गोली को मिस करवा दिया। फारूक ने कहा, "मुझे ऊपर वाले ने बचाया।" हमलावर को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

तेल महंगा तो अमेरिका मालामाल! ट्रम्प बोले- हमें फायदा, ईरान बोला होर्मुज नहीं खुलेगा

दुनिया में बढ़ती तेल कीमतों पर अमेरिका और ईरान के बयान से नई भू-राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि तेल महंगा होना अमेरिका के लिए फायदे का सौदा है। वहीं ईरान ने साफ कर दिया कि फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता नहीं खोला जाएगा, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

लोगों की घबराहट से बढ़ी बुकिंग, रोज 50 लाख सिलेंडर दे रहे: सरकार

देश में गैस संकट की खबरों के बीच सरकार ने साफ किया कि घबराहट के कारण सिलेंडर बुकिंग अचानक बढ़ गई है। दिल्ली में चार मंत्रालयों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि रोज करीब 50 लाख LPG सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं। सरकार ने यह भी कहा कि देश के एक लाख पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कोई कमी नहीं है, हालांकि बढ़ती मांग से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

राहुल गांधी का तंज: पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा, पुरी बोले- LPG की कोई कमी नहीं

लोकसभा में गुरुवार को राहुल गांधी ने एलपीजी संकट पर जोर दिया और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री ने एपस्टीन को अपना दोस्त बताया। इस पर सदन में हंगामा मच गया और स्पीकर ने राहुल को टोका। विपक्ष ने ‘नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए।

देश के 30 आईपीएस अधिकारियों में छग के अमित कुमार का भी नाम, केंद्र ने एडीजी रैंक के लिए किया इंपैनल

Raipur. छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अमित कुमार को केंद्र से बड़ी मान्यता मिली। केंद्र सरकार ने उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के लिए आधिकारिक रूप से इम्पैनल किया है। देशभर के 1998 बैच अधिकारियों की सूची में उनका नाम प्रमुख रूप से शामिल हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • राहुल गांधी
  • PM मोदी
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • फारूक अब्दुल्ला
  • top news
  • LPG
  • खबरें काम की
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • टैरिफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग