Iran-Israel War के बीच भारत को बड़ी रहात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज

Amresh Kushwaha | Mar 12, 2026, 14:50 IST
Share
india iran diplomacy strait of hormuz oil security update
india iran diplomacy strait of hormuz oil security update

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। भारत ने ईरान के साथ सफल कूटनीतिक वार्ता कर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अपने जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित कर लिया है। इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है।

Iran Israel War: पश्चिम एशिया (West Asia) में युद्ध के बादल गहरे हैं। इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वहीं, इस महायुद्ध की आहट के बीच भारत के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर आई है। भारत की सक्रिय विदेश नीति ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है।

विदेश मंत्री के फोन कॉल से भारत को मिली विशेष छूट

इस कूटनीतिक सफलता के पीछे विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत को बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार, 12 मार्च को हुई इस उच्च-स्तरीय चर्चा के बाद ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की हरी झंडी दे दी है। यह मार्ग भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि दुनिया का अधिकांश तेल और गैस इसी संकरे रास्ते से होकर गुजरता है।

केवल ईरान ही नहीं, रूस-फ्रांस से भी संवाद

भारत की रणनीति केवल एक पक्ष तक सीमित नहीं रही। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक सप्लाई चेन को टूटने से बचाने के लिए रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो से भी चर्चा की।

इस त्रिपक्षीय संवाद का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि युद्ध के कारण समुद्री व्यापारिक मार्ग पूरी तरह ठप न हों। भारत की इस सक्रियता ने साबित कर दिया है कि नई दिल्ली तनाव के दौर में भी अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना जानती है।

दुनिया के लिए नो-एंट्री, भारत के लिए खुला रास्ता

ईरान ने भारत को यह विशेष रियायत ऐसे समय में दी है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों का ट्रैफिक 90% तक कम हो चुका है। जहां एक तरफ अमेरिका, यूरोप और इजराइल से जुड़े जहाजों पर ईरान ने कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं, वहीं तिरंगा लगे जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति मिलना भारत की बढ़ती साख का प्रमाण है। यह एक ऐसी कूटनीतिक जीत है जिसने भारतीय टैंकरों को युद्ध के जोखिम से बाहर निकाल लिया है।

आम आदमी को मिलेगी राहत

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में भारतीय उपभोक्ताओं के मन में डर था कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़ेंगे?

सरकारी सूत्रों ने इस डर को खत्म करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी। सरकार की अभी कीमतों में बढ़ोतरी करने की कोई योजना नहीं है, जो करोड़ों देशवासियों के लिए बड़ी राहत है।

ये खबर भी पढ़िए...

Iran-Israel War: भारत में तेल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर, रूस से बढ़ाएगा खरीदी

इजराइल ईरान युद्ध : इजराइल ने ईरान से लिया बदला, दागे मिसाइल, तेहरान की सभी फ्लाइटें रद्द

इजराइल ईरान जंग: युद्ध का असर: पेट्रोल-डीजल से लेकर सोना तक हो सकता है महंगा

Iran-Israel WAR : इजराइल ने ईरान से लिया बदला, दागे मिसाइल, तेहरान की सभी फ्लाइटें रद्द

Tags:
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर
  • विदेश मंत्री
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • इजराइल-ईरान युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान