Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, भारत-फ्रांस बनाएंगे एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर: मोदी; मोहन भागवत बोले- भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी जरूरी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (51)

Photograph: (thesootr)

मोदी का बड़ा ऐलान: भारत और फ्रांस मिलकर बनाएंगे एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर

खबरें काम की | top newsपीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के रिश्तों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाने की बात की। मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर एवरेस्ट तक उड़ान भरने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे। मैक्रों ने भारत को वैश्विक लीडर बताया।

मोहन भागवत का बयान, कहा भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी जरूरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने लखनऊ में एक बयान में कहा कि भारत में रहने वाले मुसलमान भी हिंदू हैं। उन्होंने घर वापसी की बात करते हुए कहा कि जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान रखना चाहिए। भागवत ने बढ़ती घुसपैठ और हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर भी चिंता जताई।

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल में 1 हिंदू और 1 बौद्ध शामिल

बांग्लादेश में BNP अध्यक्ष तारिक रहमान को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वह पहली बार प्रधानमंत्री बने हैं। उनके मंत्रिमंडल में 49 मंत्री हैं, जिनमें 1 हिंदू और 1 बौद्ध भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने का न्योता दिया, जबकि ओम बिरला भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

5 देशों के 14 क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के इलाज की अपील की, पाकिस्तान का कोई भी कप्तान नहीं शामिल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की खराब सेहत को लेकर 5 देशों के 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखी। इसमें भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत कई दिग्गज शामिल हैं। चिट्ठी में इमरान के लिए उचित इलाज की मांग की गई है, लेकिन पाकिस्तान का कोई पूर्व कप्तान इसमें शामिल नहीं हुआ।

खालिस्तान आतंकियों ने पंजाब सीएम भगवंत मान को दी धमकी, केमिकल पोलोनियम देने का दावा

खालिस्तानी समर्थक संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी ने पंजाब सीएम भगवंत मान को धमकी दी है। संगठन ने प्रशासन को एक ईमेल भेजकर कहा कि CM मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम से संक्रमित किया है। वे बच गए तो उनका हाल पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा होगा। सीएम भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भर्ती से पहले ही बवाल! 650 पदों की स्वास्थ्य नियुक्ति पर कानूनी साया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 650 से अधिक पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया अभी अंतिम दौर में भी नहीं पहुंची है। वहीं संचालनालय स्वास्थ्य सेवा ने केविएट दायर कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि विभाग को आशंका है यह मामला कोर्ट तक जा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छग के राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को IAS अवार्ड, डीओपीटी ने जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग बैच के 7 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को आईएएस अवार्ड किया है।  भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा नियुक्त करने की घोषणा की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

SC की नसीहत: नेताओं को भाषण से पहले विचार सुधारने की जरूरत, भाईचारा बढ़ाने की अपील

सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं को हेट स्पीच पर नसीहत दी और कहा कि उन्हें देश में भाईचारा बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। कोर्ट ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे चुनावी भाषणों में संवैधानिक नैतिकता और आपसी सम्मान को प्राथमिकता दें, भले ही वे वैचारिक सिद्धांतों पर चुनाव लड़ें।

अश्वेत नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन का निधन, 84 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अमेरिका के प्रमुख नागरिक अधिकार नेता और अश्वेत अधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। जैक्सन ने 1968 में डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या के बाद नागरिक अधिकार आंदोलन का नेतृत्व किया था।

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा भाजपा में शामिल होंगे, 22 फरवरी को लेंगे सदस्यता

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा जॉइन करने का फैसला किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को बोरा से मुलाकात की और घोषणा की कि वह 22 फरवरी को भाजपा की सदस्यता लेंगे। बोरा ने कांग्रेस नेतृत्व से निराश होकर इस्तीफा दिया था।

पीएम मोदी मोहन भागवत फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों सीएम भगवंत मान top news खबरें काम की तारिक रहमान
Advertisment