Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 21, 2026, 20:55 IST
Share
top news  (77)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर हमले से रूस नाराज, की आलोचना; होटल-रेस्टोरेंट के लिए बड़ी राहत! LPG का आवंटन 50% बढ़ाया। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर हमले से रूस नाराज, इजराइल बोला- हमें नहीं पता किसने किया हमला

खबरें काम की | top news:अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हवाई हमले के बाद रूस ने कड़ी आलोचना की। रूस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। वहीं, इजराइल ने हमले से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ईरान ने इस हमले की जानकारी परमाणु एजेंसी को दी है।

होटल-रेस्टोरेंट के लिए बड़ी राहत! सरकार ने कमर्शियल LPG का आवंटन 50% बढ़ाया

केंद्र सरकार ने होटल-रेस्टोरेंट्स के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का आवंटन 50% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव ने राज्यों को निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत 23 मार्च 2026 से अगले आदेश तक वाणिज्यिक एलपीजी का अतिरिक्त 20% आवंटन मिलेगा, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।

मार्च में सर्दी लौटी, एमपी सहित 7 राज्यों में तापमान 10°C तक गिरा; कोहरा और आंधी का अलर्ट

मार्च के दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के असर से भारत के कई राज्यों में मौसम बदल गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी समेत 7 राज्यों में तापमान 10°C तक गिर गया और कोहरा छा गया। वहीं, बंगाल और ओडिशा में ओला-बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक का विवादित बयान, भारत पर हमला करने की दी धमकी

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका या इजराइल पाकिस्तान पर हमला करते हैं, तो पाकिस्तान को बिना सोचे समझे भारत के मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर हमला करना चाहिए। इस बयान से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना जताई गई है।

ममता ने मोदी को घुसपैठिया बताया, केरल CM ने कांग्रेस को BJP की 'B टीम' कहा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को घुसपैठिया कहते हुए उनकी विदेश यात्राओं पर हमला बोला। वहीं, केरल CM पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस को BJP की 'B टीम' करार दिया। ममता ने बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगाने का आरोप भी लगाया।

अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट दी, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहेंगे

अमेरिका ने ईरानी तेल की खरीद पर 30 दिन की छूट दी है, जो केवल समुद्र में मौजूद ईरानी तेल टैंकरों की खरीद के लिए है। इस कदम से वैश्विक तेल आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों पर नियंत्रण रहेगा। भारत में इस छूट के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहने की उम्मीद है।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किया हमला, शेयर बाजार और महंगाई पर दी चेतावनी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर महंगाई और शेयर बाजार को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास बयानबाजी के अलावा कोई ठोस रणनीति नहीं है। आने वाले समय में 4 सेक्टर में महंगाई बढ़ेगी। इसका असर हर परिवार की जेब पर पड़ेगा। राहुल गांधी ने भविष्यवाणी की कि चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ जाएंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारत की बिना संपर्क युद्ध योजना: डिफेंस बजट पर 2.19 लाख करोड़ का निवेश

भारत, अब बिना आमने-सामने की जंग (Non-contact warfare) की तैयारी में जुटा है। देश ने अपनी रक्षा क्षमता को और मजबूत बनाने के लिए काम शुरू किया है। इसमें 6th जनरेशन फाइटर जेट्स, स्वदेशी मिसाइल सिस्टम और ड्रोन को नष्ट करने वाली अनंत शस्त्र प्रणाली शामिल है। साथ ही 2.19 लाख करोड़ का भारी डिफेंस बजट इस उद्देश्य के लिए आवंटित किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पुलिस गाड़ियों पर पथराव, ट्रक ड्राइवर की भी मौत

मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' चंद्रशेखर सिंह की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद भारी हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने बाबा का शव रखकर हाईवे जाम कर दिया और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस का कहना है कि यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ, लेकिन बाबा के साथी ने गोवंश के आरोप लगाए।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • केंद्र सरकार
  • ममता बनर्जी
  • पाकिस्तान
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
  • ईरान
  • top news
  • सर्दी
  • खबरें काम की
  • पेट्रोलियम मंत्रालय
  • Non-contact warfare
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा