Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, 131 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार: दिवंगत धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण; बांग्लादेश में एक और हिंदू को जिंदा जलाया। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (35)

Photograph: (THESOOTR)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री: 131 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार

खबरें काम की | top newsकेंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कार का ऐलान किया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक को पद्म भूषण मिलेगा। क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, 982 पुलिस कर्मियों को मिलेगा सेवा मेडल

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स (Gallantry Awards) और सर्विस मेडल्स की घोषणा की। एस्ट्रोनॉट और एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा, वहीं 3 अधिकारियों को कीर्ति चक्र और 13 को शौर्य चक्र मिलेगा। 982 पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बांग्लादेश हिंसा: एक और हिंदू को जिंदा जलाया, 40 दिनों में 10वीं हत्या

बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात उसका जला हुआ शव गैराज में मिला। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पिछले 40 दिनों में बांग्लादेश में 10 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में -7°C; यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर की भद्रवाह घाटी में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश में तापमान माइनस 7°C तक गिर गया। यहां 1300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिन पर बर्फ हटाने का काम जारी है। यूपी के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सर्दी और कोहरे का असर बढ़ रहा है।

अमेरिका के 18 राज्यों में बर्फीले तूफान का कहर, 20 करोड़ लोग प्रभावित, 15,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने 18 राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी है, और लगभग 20 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। तूफान के कारण 15,000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं, जबकि लोग ग्रॉसरी स्टोर्स में सामान इकट्ठा कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश, भारत जल्द बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की और क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने जैसी बेटियों की उपलब्धियों का जिक्र किया।

मन की बात में पीएम मोदी ने दी मतदाता दिवस की शुभकामनाएं, भारत को बताया तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 130वें एपिसोड में मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र की आत्मा वोटर्स को सम्मानित करने की अपील की। उन्होंने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बताया और युवा स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया, साथ ही भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता पर जोर दिया।

बांग्लादेश नाराज, शेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत पर गंभीर आरोप

बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना को दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण देने की अनुमति पर कड़ी नाराजगी जताई है। बांग्लादेश का आरोप है कि हसीना ने अपने बयान से देश की शांति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खतरे में डाला और भारत ने बार-बार अनुरोध के बावजूद उन्हें डिपोर्ट नहीं किया।

बीबीसी के पत्रकार मार्क टुली का निधन, भोपाल गैस कांड के कवरेज में थी महत्वपूर्ण भूमिका

भारत में बीबीसी के पूर्व ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टुली का रविवार, 25 जनवरी 2026 को निधन हो गया। बीबीसी के अनुसार, 90 वर्षीय टुली ने नई दिल्ली में आखिरी सांस ली। टुली ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की रिपोर्टिंग की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हैदराबाद में फर्नीचर गोदाम में लगी आग में 5 मजदूरों की मौत, मालिक के खिलाफ केस दर्ज

तेलंगाना के हैदराबाद में नामपल्ली स्टेशन रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम में शनिवार को लगी आग में पांच मजदूरों की मौत हो गई। गोदाम के बेसमेंट में रहने वाले मजदूरों को नियमों के खिलाफ जगह दी गई थी, जिससे आग तेजी से फैली। फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

NATO देशों की नाराजगी के बाद ट्रम्प ने ब्रिटिश सैनिकों की तारीफ की, अफगानिस्तान में उनकी कुर्बानी को सराहा

अफगानिस्तान युद्ध में NATO की भूमिका पर विवादित बयान देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटिश सैनिकों की तारीफ की। उन्होंने अफगानिस्तान में शहीद हुए 457 ब्रिटिश सैनिकों को महान योद्धा बताते हुए उनकी कुर्बानियों को याद किया। यह बयान NATO देशों की नाराजगी के बाद आया।

गणतंत्र दिवस डोनाल्ड ट्रम्प NATO बीबीसी शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मन की बात जम्मू-कश्मीर Gallantry Awards बांग्लादेश हिंसा पद्म पुरस्कार top news खबरें काम की
Advertisment