Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 26, 2026, 21:17 IST
Share
top news  (81)
Photograph: (thesootr)

नमस्कार, पुतिन की चेतावनी: ईरान युद्ध से कोविड जैसे हालात पैदा हो सकते हैं; बांग्लादेश में बस नदी में गिरने से 26 लोगों की मौत, 8 को बचाया। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

पुतिन की चेतावनी: ईरान युद्ध से कोविड जैसे हालात पैदा हो सकते हैं, असर का अंदाजा नहीं

खबरें काम की| top news:रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान युद्ध को लेकर एक गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के परिणामों का अनुमान लगाना मुश्किल है, और इससे COVID जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुतिन ने बताया कि युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, उत्पादन और सप्लाई चेन पर गहरा प्रभाव डाल रहा है।

बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 26 की मौत, 8 को बचाया, 3 की अस्पताल में मौत

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिर गई, जिससे 26 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस फेरी में चढ़ते हुए नदी में गिर गई। 8 लोगों को बचाया गया, लेकिन बाद में 3 की अस्पताल में मौत हो गई। कुछ लोगों की तलाश जारी है।

पेट्रोल-डीजल फिर से महंगे! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, क्या है आपके शहर में नया रेट?

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर भारत पर पड़ने लगा है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल के दाम 5.30 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं। डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आंध्र प्रदेश में बस-डंपर की टक्कर, 13 लोगों की मौत, 22 घायल

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में सड़क हादसा हुआ। रायवरम के पास ट्रैवल बस और डंपर की टक्कर हुई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। बस आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी। बस का दाहिना टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया। फिर बस डिवाइडर से टकराई और डंपर से भिड़ गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोदी ईरान युद्ध पर कल मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, भविष्य में कोविड जैसी चुनौती का अंदेशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से ईरान युद्ध के बाद बिगड़े हालात पर चर्चा करेंगे। 24 मार्च को राज्यसभा में मोदी ने कहा था कि ईरान युद्ध के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और आने वाला समय कोरोना जैसी चुनौती लेकर आ सकता है, जिसके लिए केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा।

बंगाल में TMC-BJP झड़प से 25 घायल, चुनाव आयोग ने 400 करोड़ किेए जब्त

पश्चिम बंगाल के बासंती विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए और 8 लोग हिरासत में लिए गए। चुनाव आयोग ने बताया कि 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 400 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध प्रलोभन जब्त किए गए हैं।

एयर इंडिया विमान में खराबी: 7 घंटे हवा में रहने के बाद फ्लाइट दिल्ली लौटी

एयर इंडिया का A350-900 विमान दिल्ली से लंदन जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में एक तकनीकी खराबी के कारण इसे वापस दिल्ली लौटने का निर्णय लिया गया। विमान को लगभग सात घंटे हवा में रहने के बाद सऊदी अरब के एयरस्पेस में लौटने का फैसला किया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में फिर झड़प, 3 की मौत, पाकिस्तान की चौकियां तबाह

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बुधवार को फिर झड़प शुरू हुई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। अफगान तालिबान अधिकारियों के अनुसार, हमले में 2 नागरिक मारे गए, जबकि पाकिस्तान का भी एक नागरिक मारा गया। 25 मार्च को ईद पर हुआ 5 दिन का युद्धविराम खत्म होते ही हिंसा फिर बढ़ गई।

केरल चुनाव: सीएम पी. विजयन का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस को बताया ‘B-टीम’, थरूर ने किया पलटवार

केरल के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इस बीच, केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कांग्रेस और उसके प्रमुख नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ‘B-टीम’ तक बता दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पेट्रोल-डीजल
  • व्लादिमीर पुतिन
  • एयर इंडिया
  • पश्चिम बंगाल
  • top news
  • कोविड
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच