आंध्र प्रदेश में बस-डंपर की टक्कर, 13 लोगों की मौत, 22 घायल

Sandeep Kumar | Mar 26, 2026, 16:39 IST
Share
andhra pradesh bus fire
andhra pradesh bus fire

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बस और डंपर की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में 13 लोग जिंदा जलकर मारे गए। 22 लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

News in Short

  • आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में बस और ट्रक की टक्कर।
  • टक्कर के बाद बस में आग लगने से 13 लोग जिंदा जल गए।
  • 22 लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
  • स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
  • पीएम मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया।

News in Detail

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में सड़क हादसा हुआ। रायवरम के पास ट्रैवल बस और डंपर की टक्कर हुई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। बस आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी। बस का दाहिना टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया। फिर बस डिवाइडर से टकराई और डंपर से भिड़ गई।

आईजी रतन लाल डांगी सस्पेंड, विभाग बोला, ऐसे फोटो से पुलिस की छवि खराब हुई

13 लोग जिंदा जले

टक्कर के बाद आग इतनी तेजी से भड़की कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कई यात्री जान बचाने के लिए बस से कूद पड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि 13 लोग जिंदा जलकर मर गए। इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया।

पूर्व चिकित्सा मंत्री अव्यवस्थाओं से हुए नाराज, एसएमएस अस्पताल से बाहर पैसे देकर कराई एमआरआई जांच

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। देर रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी देरी हुई।

बिना शिकायत महिला इंजीनियर को कर दिया अटैच, आदेश के बाद घिरा प्रशासन

पहचान करने में जुटी पुलिस

बचाव दल पीड़ितों की पहचान और रिश्तेदारों की जानकारी जुटा रहे हैं। सत्यापन के बाद रिश्तेदारों को सूचित किया जाएगा। कुछ शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। आग लगने से शवों को बाहर निकालने में मुश्किल हो रही है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति; शहरों से लेकर गांवों तक पहुंची तकनीक, एआई मिशन से बदलेगा प्रदेश का भविष्य

पीएम मोदी का शोक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्कपुरम जिले के बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • आंध्र प्रदेश
  • तेलंगाना
  • हैदराबाद
  • चंद्रबाबू नायडू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि