Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Feb 27, 2026, 21:58 IST
Share
Top News (7)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, PM मोदी का बड़ा बयान: कांग्रेस को Gen-Z सिखाएगा सबक; कोलकाता और बंगाल में भूकंप के झटके। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

PM मोदी का बयान: 12 सालों में भारत ने अपनी ताकत पहचानी, कांग्रेस को Gen-Z सिखाएगा सबक

खबरें काम की | top news:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने अपनी ताकत को पहचाना और खुद को मजबूत किया है। इस आत्मविश्वास से विकसित देश अब भारत के साथ व्यापार समझौतों में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब Gen-Z कांग्रेस को सबक सिखाएगा।

कोलकाता और बंगाल में तेज भूकंप के झटके, बांग्लादेश में था केंद्र

शुक्रवार दोपहर को कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। झटकों के कारण लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सतखीरा जिले में था, जो कोलकाता से 100 किलोमीटर दूर स्थित है। किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में 300 से ज्यादा मरे, भारत का अफगानिस्तान को समर्थन

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बन गए हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की, जबकि तालिबान ने कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। संघर्ष में दोनों पक्षों से 300 से ज्यादा लोग मारे गए। भारत ने अफगानिस्तान का समर्थन किया।

दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी, कोर्ट ने CBI की साजिश को नकारा

दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया। कोर्ट ने CBI के आरोपों को साजिश करार दिया, और कहा कि कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इस फैसले के बाद केजरीवाल और सिसोदिया ने संविधान और ईमानदारी की जीत की बात कही।

नए नवेले आईएएस को मिली नई जिम्मेदारी, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, बलौदाबाजार को मिला नया कलेक्टर

सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ ने राज्य प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के तहत विभिन्न विभागों और जिलों में पदस्थ अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापनाएं और अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बंगाल के मुर्शिदाबाद में मिले 15 देसी सॉकेट बम, बम निरोधक दस्ते को सूचित

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी में चुनाव से पहले 15 देसी सॉकेट बम मिले हैं। तीन नायलॉन बैगों में रखे इन बमों की सूचना बम निरोधक दस्ते को दी गई है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और टीम मौके पर पहुंच रही है। जांच जारी है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज के चर्चित पॉक्सो मामले में शुक्रवार 27 फरवरी को अहम सुनवाई हुई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि आदेश सुनाए जाने तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वेनेजुएला ने 19 तेल और गैस समझौतों को निलंबित किया, मादुरो के कार्यकाल के तहत हुए थे

वेनेजुएला ने 19 तेल और गैस समझौतों को निलंबित कर दिया है, जो पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कार्यकाल में हुए थे। इन समझौतों की वैधता और कंपनियों की पृष्ठभूमि की समीक्षा की जा रही है। हालांकि, इसका असर तेल और गैस उत्पादन पर नहीं पड़ा है।

MP और राजस्थान में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी, उत्तराखंड में माइनस 10°C तक तापमान

मध्य प्रदेश और राजस्थान में फरवरी महीने में ही गर्मी का असर देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में तापमान 35°C से ऊपर पहुँच चुका है, जबकि उत्तराखंड के कई शहरों में तापमान माइनस 10°C से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है।

Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • PM मोदी
  • भूकंप
  • top news
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google