नए नवेले आईएएस को मिली नई जिम्मेदारी, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, बलौदाबाजार को मिला नया कलेक्टर

VINAY VERMA | Feb 27, 2026, 21:17 IST
Share
ias officers reshuffle
Photograph: (THESOOTR)

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़े फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। बलौदाबाजार को नया कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिला।

सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ ने राज्य प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के तहत विभिन्न विभागों और जिलों में पदस्थ अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापनाएं और अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।

डॉ. प्रसन्ना को अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के अनुसार, 2006 के आईएएस अधिकारी डॉ. सीआर प्रसन्ना को वर्तमान में सचिव, सहकारिता विभाग के पद पर कार्यरत हैं, को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे सहकारिता तंत्र में प्रशासनिक समन्वय और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार की कमान

वहीं, कुलदीप शर्मा (भा.प्र.से. 2014), जो अब तक रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पाेरेशन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। इस नियुक्ति को जिले के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ व्यापम ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जारी की संभावित तिथियां

चरणदास महंत का रुख हो सकता है राज्यसभा की ओर, टीएस और दीपक बैज भी रेस में लगा रहे जोर

मंत्री के ओएसडी मंत्रालय पहुंचे

केदार कश्यप के विशेष सहायक और हाल मे आईएएस बने तीर्थराज अग्रवाल को मंत्रालय लाया गया है। उन्हें उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

लीना कोसम पीएससी की परीक्षा नियंत्रक

लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर यथावत रखा गया है। साथ ही राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के तहत परीक्षा नियंत्रक के असंवर्गीय पद को आईएएस के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में संपत्ति की नई गाइडलाइन दरें लागू; आज से बदल गए नियम

120 सरेंडर नक्सलियों ने देखी विधानसभा की कार्रवाई, मंत्रियों के साथ खिचाई फोटो

नए नवेलों आईएएस को यथावत

इसके अलावा सौमिल रंजन चौबे (उप सचिव, कृषि विभाग), बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (अपर कलेक्टर, नारायणपुर), सुमीत अग्रवाल (आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग) तथा संदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर) को उनके वर्तमान पदों पर यथावत रखा गया है।

आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पाेरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर यथावत रखा गया है। तरुण कुमार किरण को राज्य कर उपायुक्त के पद से स्थानांतरित कर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय, कोरबा बनाया गया है।

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़
  • आईएएस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती