Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, ईरान-इजराइल युद्ध: हमले में ईरानी रक्षामंत्री की मौत की खबर; आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 21 की मौत, 8 हुए घायल। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news

Photograph: (thesootr)

इजराइली हमले में ईरानी रक्षामंत्री की मौत, ईरान ने इजराइल और दुबई पर 400 मिसाइलें दागीं

खबरें काम की | top newsशनिवार सुबह इजराइल ने ईरान के 10 शहरों पर संयुक्त रूप से अमेरिका के साथ एयरस्ट्राइक की। इस हमले में ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और IRGC के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई। जवाब में ईरान ने इजराइल और दुबई समेत कई अमेरिकी ठिकानों पर 400 मिसाइलें दागी।

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 21 की मौत, 8 घायल; धमाके की आवाज 5 किमी दूर तक

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाका हुआ। हादसे में 21 लोग मारे गए और 8 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किमी दूर तक सुनाई दी। पुलिस ने ड्रोन से घटनास्थल की जांच शुरू की।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में 300 मौतें, 500 घायल; ट्रम्प बोले- पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में 300 से अधिक मौतें और 500 घायल हुए हैं। दोनों देश एक दूसरे को सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रदर्शन की सराहना की, जबकि पाकिस्तान ने आतंकी हमलों के पीछे भारत का हाथ बताया।

बोलिविया में करेंसी से भरा प्लेन क्रैश, 15 की मौत, 30 घायल; हाईवे पर बिखरे नोटों के लिए भागे लोग

बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार को हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। विमान सेंट्रल बैंक से नए बैंकनोट ले जा रहा था। खराब मौसम के कारण रनवे से फिसलकर विमान सड़क पर गिरा, जिससे 15 की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर बिखरे नोटों को उठाने लोग जुट गए।

पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, 22,516 करोड़ का निवेश

गुजरात के साणंद में पीएम नरेंद्र मोदी ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। ₹22,516 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग की सुविधाएं होंगी। पीएम ने कहा, अब भारत को हार्डवेयर निर्माण में भी पहचाना जा रहा है।

राहुल गांधी का वित्त मंत्री सीतारमण को पत्र, पूर्व सैनिकों और दिव्यांगता पेंशन पर मांग की

राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर एक्स-सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) के लिए पर्याप्त बजट की मांग की। उन्होंने दिव्यांगता पेंशन पर लगाए गए आयकर को वापस लेने की भी अपील की। यह पत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी भेजा गया है।

ईरान-इजराइल युद्ध से भारत की तेल सप्लाई संकट में, सोना-चांदी महंगे होने की संभावना

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ती जंग का भारत की तेल सप्लाई, व्यापार, और शेयर बाजार पर असर पड़ सकता है। अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ तो भारत की 50% तेल सप्लाई खतरे में पड़ सकती है। साथ ही, सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी और 10% एक्सपोर्ट का जोखिम भी है।

ट्रम्प का बयान, क्यूबा में आर्थिक संकट, ‘फ्रेंडली टेकओवर’ की संभावना, बातचीत जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि क्यूबा गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और अमेरिका से बातचीत कर रहा है। ट्रम्प ने संकेत दिया कि अमेरिका क्यूबा का ‘फ्रेंडली टेकओवर’ कर सकता है, जिससे क्यूबा छोड़ने वाले अमेरिकन- क्यूबन को लाभ हो सकता है। बातचीत जारी है।

बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट में 7.04 करोड़ वोटर, 61 लाख नाम हटाए गए, 11 राज्यों की लिस्ट जारी

पश्चिम बंगाल की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल वोटर लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। इस प्रक्रिया में 61 लाख लोगों के नाम हटाए गए। राज्य में अब 7.66 करोड़ की जगह 7,04,59,284 वोटर हैं। देश के 11 राज्यों की फाइनल लिस्ट अब तक जारी हो चुकी है।

सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने दी जमानत, लेकिन माननी होंगी ये शर्तें

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, कोर्ट ने जमानत पर कुछ शर्तें लगाई हैं, जिसके कारण तत्काल रिहाई संभव नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डोनाल्ड ट्रम्प वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राहुल गांधी पीएम मोदी प्लेन क्रैश पटाखा फैक्ट्री ईरान इजराइल top news खबरें काम की
Advertisment