Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन; UGC के नए नियमों के खिलाफ देश में विरोध, UP-Bihar में बवाल। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (37)

Photograph: (thesootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन, हादसे में चार अन्य लोगों की मौत

खबरें काम की | top newsमहाराष्ट्र के बारामती के पास बुधवार, 28 जनवरी को डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान एक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई है। प्लेन में सवार कोई भी इस क्रैश में जिंदा नहीं बचा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

UGC के नए नियमों के खिलाफ देशभर में विरोध, UP-Bihar में बवाल

देशभर में UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) के नए नियमों को लेकर सवर्ण जाति और जनरल कैटेगरी के छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है। यूपी और बिहार में सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरे हैं। यूपी के पीलीभीत में युवकों ने मुंडन कराया, वहीं बिहार में पीएम मोदी और अमित शाह के पोस्टरों पर कालिख पोती गई। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई का भरोसा दिया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की वोटिंग के अधिकार पर केंद्र, EC और UGC को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने उन छात्रों की वोटिंग सुविधा से जुड़ी याचिका पर केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और UGC को नोटिस जारी किया है, जो अपनी पढ़ाई के कारण घर से दूर रहते हैं। याचिका में इन छात्रों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा और मतदान के दिन छुट्टी देने की मांग की गई है।

रूसी सैनिकों को सजा: यूक्रेन युद्ध से मना करने पर कपड़े उतारकर पेड़ से बांधा

रूस में यूक्रेन युद्ध से मना करने पर सैनिकों को अपने ही अधिकारियों द्वारा बर्बर सजा दी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ सैनिकों को ठंड में पेड़ से बांधकर सजा दी जाती है। एक सैनिक के मुंह में बर्फ ठूंसने का भी एक वीडियो सामने आया है। यूक्रेन पर हमले जारी हैं, और तापमान माइनस 20 डिग्री तक गिर गया है।

अमेरिकी अधिकारी बोले- EU से डील का भारत को मिलेगा ज्यादा फायदा, मोदी बने असली विजेता

भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर अमेरिकी अधिकारी जैमीसन ग्रीर ने कहा कि इस समझौते से भारत को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। उनके मुताबिक, भारत को यूरोपीय बाजार में अधिक पहुंच मिलेगी, और कुल मिलाकर भारत इस डील में टॉप पर रहेगा। ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ ने भी पीएम मोदी को इस व्यापार समझौते का असली विजेता करार दिया।

MP, UP और राजस्थान में बारिश और ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी, सोनमर्ग में एवलांच

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर जारी है। यूपी, राजस्थान, और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने सर्दी बढ़ा दी है। राजस्थान में बिजली गिरने से दो मौतें हुईं, वहीं सोनमर्ग में आए एवलांच ने कई रिसॉर्ट्स को बर्फ में दबा दिया।

कोयला घोटाला: सौम्या चौरसिया,रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम राहत, कोर्ट ने दी सभी आरोपियों को नियमित जमानत

Raipur. कोयला घोटाले के आरोपियों को सुप्रीम राहत मिली है। सौम्या चौरसिया, निलंबित IAS रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी समेत सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बगाची की कोर्ट से ये जमानत मिली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ के तीन जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के सरगुजा, राजनांदगांव और जगदलपुर जिला न्यायालयों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल जिला जज द्वारा रिसीव किया गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इमरान खान की आंखों पर संकट: PTI ने जताई जेल में इलाज की देरी पर चिंता

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर उनकी पार्टी PTI ने गंभीर चेतावनी दी है। पार्टी का कहना है कि इमरान खान को जेल में तुरंत इलाज की जरूरत है, नहीं तो उनकी दाहिनी आंख की रोशनी permanently जा सकती है। उन्हें CRVO बीमारी के कारण गंभीर खतरा है, और इलाज में देरी से अंधे होने का खतरा है।

सुप्रीम कोर्ट कोयला घोटाला अजित पवार top news UGC खबरें काम की
Advertisment