/sootr/media/media_files/2026/03/03/top-news-56-2026-03-03-21-07-55.jpg)
Photograph: (THESOOTR)
ईरान के राष्ट्रपति दफ्तर पर इजरायल का हमला, तेहरान में मिसाइलों की गूंज
खबरें काम की | top news: इजरायल ने एक बार फिर तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति दफ्तर को निशाना बनाया है। इजरायली सेना का दावा है कि यह ईरानी शासन का केंद्रीय हेडक्वार्टर था। IDF के मुताबिक, सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर लीडरशिप कंपाउंड के भीतर मौजूद अहम ठिकानों को तबाह कर दिया गया।
भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा: इजराइल-ईरान युद्ध से आपूर्ति संकट बढ़ा
भारत के पास अब केवल 25 दिनों का क्रूड और रिफाइंड तेल बचा है। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज रूट के बंद होने से तेल आपूर्ति पर संकट गहरा गया है। भारत सरकार नए सप्लायर्स की तलाश में है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दामों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
खाड़ी देशों से 10 हजार भारतीय लौटे, ईरान से 3 हजार की वापसी
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण खाड़ी देशों से तनाव बढ़ गया है, जिससे अब तक करीब 10 हजार भारतीय अपने घर लौट चुके हैं। इनमें से 3 हजार भारतीयों को ईरान से विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया है, जबकि कुवैत, यूएई, कतर और लेबनान से भी हजारों लोग वापस आए हैं।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन राज्यसभा जाएंगे, 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार से राज्यसभा जाएंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़, असम, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। चुनाव 16 मार्च को होंगे।
सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी पर उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या पर भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। सोनिया ने इसे तटस्थता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना बताया और कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिका-इजराइल के हमले को अनदेखा किया।
इजराइल ने खामेनेई पर हमला करने के लिए ट्रैफिक कैमरे हैक किए
इजराइल ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई पर हमला करने के लिए कई सालों तक योजना बनाई। खुफिया एजेंसियों ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरे हैक कर खामेनेई के ऑफिस की तस्वीरें भेजीं। शनिवार को किए गए हवाई हमले में 30 मिसाइलें गिराई गईं, जिसमें 40 अफसर भी मारे गए।
यूजर्स क्यों कर रहे हैं ChatGPT को अनइंस्टॉल? पेंटागन डील और प्राइवेसी का डर बढ़ा रहे हैं चिंता
OpenAI की पेंटागन के साथ डील ने अमेरिका में एक बड़ी प्रतिक्रिया को जन्म दिया, जिसके परिणामस्वरूप ChatGPT को अनइंस्टॉल करने की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। यूजर्स ने इस डील के बाद यह चिंता जताई कि AI का इस्तेमाल निगरानी और सैन्य ऑपरेशनों में हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ईरान-इजरायल युद्ध से किसानों की बढ़ी चिंता, निर्यात पर पड़ रहा है असर
पश्चिमी एशिया में जारी सैन्य तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र तक पहुंच चुका है। हाड़ौती बासमती चावल के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। वहां के किसानों और व्यापारियों की रातों की नींद उड़ी हुई है। खाड़ी देशों, विशेष रूप से ईरान को होने वाले बासमती चावल के निर्यात में आई रुकावट ने स्थानीय बाजारों में हाहाकार मचाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
22 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर, हाई कोर्ट ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में आरोपित पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। दोनों लगभग 22 महीने से केंद्रीय जेल में बंद थे। जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सुनाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों को समय पर DA नहीं दे रही सरकार, हाईकोर्ट में देना होगा जवाब
Raipur. छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों को समय पर डीए यानी महंगाई भत्ता क्यों नहीं मिल रहा? छग सरकार को इसका जवाब हाईकोर्ट को देना है। हाईकोर्ट ने मामले में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की याचिका पर सरकार से सवाल पूछा है। हाईकोर्ट ने सरकार को पक्ष रखने के लिए 4 सप्ताह का मोहलत दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
उत्तराखंड में होली के बाद बर्फबारी, MP और राजस्थान में तापमान में उछाल
उत्तराखंड में होली के बाद 7 मार्च को कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में तापमान 33°C के पार पहुंच गया, जबकि राजस्थान में रात का न्यूनतम तापमान 23°C तक जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने इन बदलावों को लेकर चेतावनी जारी की है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us