/sootr/media/media_files/2026/03/05/top-news-2026-03-05-21-28-20.jpg)
भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला, श्रीलंका के पास डूबा IRIS देना; 87 सैनिकों की मौत
मध्य पूर्व के बढ़ते तनाव के बीच हिंद महासागर में बड़ा सैन्य घटनाक्रम सामने आया है। भारत के विशाखापट्टनम से लौट रहे ईरान के युद्धपोत IRIS देना पर अमेरिका ने हमला कर दिया। श्रीलंका के तट के पास हुए इस हमले में जहाज डूब गया और अब तक 87 ईरानी नौसैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है। श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 32 घायल सैनिकों को बचाया है, जबकि कई नौसैनिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
नीतीश का राज्यसभा नामांकन, गृह मंत्रालय पर JDU का दावा; पार्टी दफ्तर में हंगामा
बिहार की राजनीति में गुरुवार को कई अहम घटनाएं सामने आईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर बीजेपी और सहयोगी दलों के कई नेता भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद जेडीयू ने राज्य के गृह विभाग पर दावा जताकर सियासी हलचल बढ़ा दी। इसी बीच पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में तोड़फोड़ की खबर भी सामने आई। वहीं चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत जल्द पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं।
नेपाल चुनाव में 60% मतदान, अब किसके हाथ सत्ता? ओली, गगन थापा और बालेन शाह आमने-सामने
नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। देशभर में सुबह से शाम तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने वोट डालने के बाद कहा कि चुनाव कराना उनकी जिम्मेदारी थी, जो अब पूरी हो गई। सितंबर 2025 के उग्र प्रदर्शनों के बाद हो रहे इस चुनाव पर अंतरराष्ट्रीय नजरें टिकी हैं। अब केपी शर्मा ओली, गगन थापा और बालेन शाह के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, लद्दाख LG भी हटे; ममता ने कहा- केंद्र का एकतरफा फैसला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने भी पद छोड़ दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनसे कोई सलाह नहीं ली गई और यह केंद्र सरकार का एकतरफा निर्णय है।
इजराइल-ईरान जंग पर मोदी की अपील: बोले- सैन्य टकराव नहीं, बातचीत ही शांति का रास्ता
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी ने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान युद्ध से नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति से निकलता है। उन्होंने इजराइल-ईरान संघर्ष को जल्द खत्म करने की अपील की। छह दिनों से जारी इस जंग में भारी बमबारी हुई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक एक हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
राज्यसभा चुनाव में हलचल तेज: शरद पवार समेत कई दिग्गजों ने भरा नामांकन
राज्यसभा चुनाव को लेकर देश की राजनीति में गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन के आखिरी दिन महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में कई प्रमुख नेताओं ने पर्चा दाखिल किया। महाराष्ट्र में शरद पवार सहित सात उम्मीदवार मैदान में उतरे, जबकि तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं ने भी नामांकन किया। बिहार में भाजपा और जेडीयू के उम्मीदवारों ने पर्चा भरते हुए राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया। अब सभी की नजर चुनाव प्रक्रिया और आगे बनने वाले राजनीतिक संतुलन पर टिकी है।
युद्ध की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी, तेल कंपनियों ने कहा घबराने की जरूरत नहीं
गुरुवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल पंप पर अचानक भीड़ उमड़ गई। लोगों ने लंबी कतारों में लगकर घंटों इंतजार करते हुए पेट्रोल भरवाया। कई जगहों पर लोगों ने टैंक फुल करवाने के साथ अतिरिक्त कैन भी भरवाए। इस पूरी स्थिति के पीछे सोशल मीडिया पर फैली युद्ध की अफवाह बताई गई। कहा जा रहा था कि ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ रहा है। इन अफवाहों में कहा गया कि युद्ध से वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है। लोगों को डर था कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है। इसी डर के कारण अचानक कई शहरों के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लग गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दंतेवाड़ा में बड़ी सफलता! मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम ढेर
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया है। मारे गए नक्सली की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम (ACM) राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सर्चिंग कर हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सोम डिस्टिलरीज केस में आखिरकार हुई सुनवाई! दो जजों के रिक्यूजल के बाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में मामला
top news: सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस निलंबन मामले की सुनवाई अब हाईकोर्ट में शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पहले दो जजों के खुद को अलग करने के बाद यह मामला जस्टिस विवेक अग्रवाल की सिंगल बेंच के समक्ष आया। अदालत ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है और 20 मार्च 2026 को अगली सुनवाई तय की है। इस मामले की खास बात यह है कि जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच में आज केवल यही एक मामला लिस्ट था। लंबे समय से चर्चा में रहे इस प्रकरण की सुनवाई अब शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
डोटासरा और सभापति के बीच तीखी झड़प, 'सड़क छाप' और 'मानसिक स्थिति' जैसे शब्दों का हुआ इस्तेमाल
खबरें काम की: राजस्थान विधानसभा गुरुवार को अखाड़े में तब्दील होता दिखा। राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच ऐसा हंगामा हुआ कि दोनों तरफ से मर्यादा की सीमाएं लांघ दी गईं। सभापति की कुर्सी पर बैठे संदीप शर्मा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच हुई जमकर तीखी नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ा कि सभापति ने कांग्रेस विधायकों को सड़क छाप कह दिया, तो बदले में डोटासरा ने उनकी मानसिक जांच कराने की मांग कर डाली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us