Top News : खबरें काम की

नमस्कार, ईरान ने 2700 करोड़ के अमेरिकी THAAD डिफेंस सिस्टम को उड़ाया; नेपाल चुनाव: बालेन शाह ने केपी ओली को 50,000 वोटों से हराया। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (58)

Photograph: (thesootr)

ईरानी हमले ने अमेरिकी THAAD डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया: जॉर्डन में भारी नुकसान

खबरें काम की | top newsईरान ने सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिकी THAAD डिफेंस सिस्टम पर हमला किया है। जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर लगे सिस्टम का रडार तबाह हो गया, जिसकी कीमत 2700 करोड़ रुपए तक है। यह अमेरिका के लिए बड़ा सैन्य नुकसान है, क्योंकि उसके पास केवल 7-8 ऐसे सिस्टम हैं।

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ऐतिहासिक जीत: केपी ओली को 50,000 वोटों से हराया

नेपाल के चुनाव में बालेन शाह ने 50,000 वोटों से भारत विरोधी नेता केपी शर्मा ओली को हराया। शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने 4 साल पुरानी पार्टी के रूप में बड़ी सफलता हासिल की है। चुनाव में 58% मतदान हुआ, और RSP अब सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

जींद में फैक्ट्री में भीषण आग: 5 महिलाओं की मौत, 17 मजदूर झुलसे

हरियाणा के जींद में होली के रंग बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 मजदूर झुलस गए। आरोप है कि फैक्ट्री के मेन गेट पर ताला लगा था, जिससे मजदूर बाहर नहीं निकल पाए और उन्हें छत से कूदना पड़ा।

बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव: भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

संसद का बजट सत्र 9 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसमें लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पहले दिन चर्चा के लिए आ सकता है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। विपक्ष ने स्पीकर को हटाने का नोटिस दिया है।

Hurun Rich List 2026: भारत में अरब अमीरों की संख्या 308, दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा देश

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, इस साल भारत में अरब निवेशकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इस सूची में 57 नए अरबपति शामिल हैं, जिसके बाद देश में अरबपतियों की कुल संख्या 308 हो गई है। अब यह चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अरबपति हब बन गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इमरान खान की पार्टी के 47 नेताओं को 10 साल की सजा, हिंसा भड़काने के दोषी

पाकिस्तान की एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने इमरान खान की पार्टी PTI के 47 नेताओं और समर्थकों को 10 साल की सजा सुनाई है। ये सजा 9 मई 2023 को हुए हिंसक प्रदर्शनों से जुड़ी घटनाओं के लिए दी गई, जिसमें सरकारी संपत्तियों को नुकसान और सेना के मुख्यालय में घुसने की कोशिश की गई थी।

अमित शाह का बयान: घुसपैठियों को केदारनाथ से कन्याकुमारी तक खदेड़ा जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम में कहा कि पूरे देश से घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत 3 पाकिस्तानी और 1 अफगान शरणार्थी को भारतीय नागरिकता दी और E-0 FIR सिस्टम की शुरुआत की।

ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी: भाजपा पर वोटरों को निशाना बनाने का आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, राज्य में SIR के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाकर बंगाल को बांटने की साजिश कर रही है। ममता ने शुक्रवार रात धरना स्थल पर बिताई और भाजपा पर बंगाली भाषी लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी का बयान: नेता नहीं होता, तो एयरोस्पेस कारोबारी होता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने त्रिवेंद्रम में कहा कि अगर वे राजनीति में नहीं होते, तो एयरोस्पेस इंडस्ट्री में कारोबारी होते। उन्होंने चीन के इंडस्ट्रियल सिस्टम की तारीफ की, लेकिन लोकतांत्रिक न होने की वजह से इसकी आलोचना की। राहुल केरल के दौरे पर हैं।

1.74 लाख लोगों की रोकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सरकार ने गिनाए ये कारण

राजस्थान सरकार ने 1.74 लाख से ज्यादा लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोक दी है। सरकार के अनुसार पेंशन रोकने के विभिन्न कारणों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1300 रुपए मिलते हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसे 150 रुपए बढ़ा कर 1450 रुपए मासिक करने का प्रस्ताव है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों का खेल, नियमों में हेरफेर कर बनाया ऐसा फॉर्मूला कि रिटायमेंट के बाद छात्रों के पैसे से चलती रहे मौज

छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे बड़ा पीएफ और पेंशन घोटाला सामने आया है। मामला इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से जुड़ा है। विवि में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने CPF यानि कंट्रीब्यूटरी प्रोविडेंट फंड का एक फॉर्मूला बनाया। जिसके तहत 2 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पेंशन घोटाला सामाजिक सुरक्षा पेंशन राहुल गांधी ममता बनर्जी अमित शाह Hurun Rich List संसद का बजट सत्र नेपाल चुनाव बालेन शाह ईरान top news खबरें काम की
Advertisment