Top News : खबरें काम की

नमस्कार, इजराइल के फिर हमले, तेहरान समेत कई शहरों को निशाना बनाया; LPG सिलेंडर बुकिंग पर नई पाबंदी, 25 दिन बाद होगी दूसरी बुकिंग। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (61)

Photograph: (THESOOTR)

इजराइल ने ईरान पर हमले तेज किए, तेहरान और इस्फहान समेत कई शहरों को निशाना बनाया

खबरें काम की | top newsइजराइल ने ईरान के खिलाफ फिर से बड़े हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। तेहरान और इस्फहान जैसे महत्वपूर्ण शहरों को निशाना बनाते हुए ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर एयरस्ट्राइक की गई। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे, तो बातचीत की कोई संभावना नहीं होगी।

सरकार ने LPG सिलेंडर बुकिंग पर नई पाबंदी, 25 दिन बाद होगी दूसरी बुकिंग

सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर सकेंगे। यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने और सबको समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ईरान जंग पर विपक्ष का संसद में हंगामा, सरकार बोली- स्पीकर हटाने पर बहस के लिए तैयार

संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज में इजराइल ईरान जंग पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने पश्चिम एशिया में हालात पर चर्चा की मांग की, जबकि सरकार ने स्पीकर के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस के लिए तैयार होने की बात की। विदेश मंत्री ने गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी पर चर्चा की।

दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट मिड-रूट पर लौटी, एयरस्पेस बंद होने से यू-टर्न

दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E33 मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण 7 घंटे बाद लौट आई। फ्लाइट ने इथियोपिया और इरिट्रिया बॉर्डर के पास यू-टर्न लिया, क्योंकि एयरस्पेस आखिरी मिनट में बंद कर दिया गया था। यह घटना फ्लाइट के लिए अप्रत्याशित थी।

दिल्ली शराब नीति केस: हाईकोर्ट ने 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया, CBI अफसरों पर टिप्पणी पर रोक

दिल्ली शराब नीति केस में हाईकोर्ट ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया। ट्रायल कोर्ट की CBI अधिकारियों के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर रोक लगाई। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आगे की सुनवाई को भी टाल दिया।

अब 2 से अधिक बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, डोटासरा बोले-कानून में संशोधन भैरोसिंह शेखावत का अपमान

राजस्थान विधानसभा ने पंचायत चुनाव में दो से ज्यादा बच्चों वालों के उम्मीदवार बनने पर लगी पाबंदी हटाने वाला राजस्थान पंचायतीराज संशोधन विधेयक सोमवार को पारित कर दिया। बिल पर बहस में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे दिवंगत भैंरोसिंह शेखावत का अपमान बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्र ने जनसंख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बंगाल पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कालीघाट में पूजा के दौरान विरोध

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को कालीघाट मंदिर पहुंचे, जहां उनका विरोध किया गया। लोगों ने "गो बैक" के पोस्टर और काले झंडे दिखाए। भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव तीन फेज में कराने की मांग की। चुनाव आयोग की फुल बेंच मीटिंग चल रही है, जिसमें तैयारियों पर चर्चा हो रही है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी-कांग्रेस को मिली एक-एक सीट

Raipur. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दी गई हैं। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा। चुनाव की नौबत न आने से नाम वापसी के आखिरी दिन ही दोनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान, गुजरात और हिमाचल में हीटवेव, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मार्च के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जबकि कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

लक्ष्मी वर्मा ज्ञानेश कुमार पंचायत चुनाव इंडिगो फ्लाइट इजराइल ईरान जंग LPG सिलेंडर बुकिंग top news खबरें काम की
Advertisment