Top News: खबरें काम की... होर्मुज स्ट्रेट फिर होगा बंद!

Jitendra Shrivastava | Jun 01, 2026, 21:11 IST
Share
top news (37)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ईरान ने अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोकी, होर्मुज स्ट्रेट होगा बंद!; भारत की फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद प्रक्रिया शुरू। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

ईरान ने अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोकी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर विचार

खबरें काम की | top news:ईरान ने अमेरिका के साथ सीजफायर वार्ता फिलहाल रोक दी है। तेहरान का कहना है कि लेबनान में इजराइली हमले रुकने तक कोई बातचीत नहीं होगी। ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने और अन्य रणनीतिक मोर्चों को सक्रिय करने पर भी विचार कर रहा है।

भारत ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद प्रक्रिया शुरू की

भारत ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सौदा लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये का है और सरकार-से-सरकार आधार पर होने वाली यह डील देश की सबसे बड़ी रक्षा खरीद परियोजनाओं में गिनी जा रही है।

नेपाल में पीएम बालेन शाह के भारत की जमीन कब्जे के दावे पर संसद में विरोध

नेपाल की संसद में प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत जमीन कब्जाने के दावे पर विपक्ष ने विरोध जताया। सांसदों ने कहा कि या तो पीएम अपने बयान को वापस लें या इस दावे के समर्थन में ठोस सबूत पेश करें। विपक्ष ने चेतावनी दी कि बिना सबूत ये देश की विदेश नीति पर असर डाल सकता है।

CBI बोली- पुणे टीचर ने NEET पेपर अरेंज किया, 3 आरोपी हिरासत में

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने कहा कि पुणे के टीचर हर्षदकुमार शाह ने पेपर अरेंज किया। गिरफ्तार आरोपी 15 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। SC ने री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में कराने का निर्देश दिया। जांच में पेपर मनीषा के मोबाइल से बरामद हुआ।

भ्रष्टाचार पर सरकार का एक्शन, ढ़ाई साल में 26 अफसरों की छुट्टी, 28 की पेंशन आजीवन बंद

राजस्थान में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और लापरवाही के मामलों में दागी पाए अफसरों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। इसमें ढाई साल में अब तक एक RAS समेत कुल 26 अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। एक IAS अधिकारी समेत 435 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। रिटायर हो चुके 28 अधिकारियों की पेंशन हमेशा के लिए ​बंद कर दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मानसून जल्द केरल पहुंचेगा: राजस्थान में ओले, एमपी-बिहार में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंच सकता है। देशभर में हीटवेव खत्म हो गई है। राजस्थान के अजमेर, नागौर और चित्तौड़गढ़ में ओले गिरे, जबकि एमपी और बिहार समेत पांच राज्यों में आंधी और बारिश का दौर जारी है।

गुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत, CDV वायरस की आशंका

गुजरात के गिर जंगल में 12 शेर और मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में 10 बाघों की मौत हुई। वन विभाग ने शेरों और बाघों में CDV वायरस के लक्षण पाए हैं, लेकिन अब तक रिपोर्ट जारी नहीं हुई। अधिकारियों ने अलर्ट मोड में बचाव अभियान शुरू किया है।

राहुल गांधी बोले- 12वीं आंसरशीट मोबाइल से स्कैन, खास वेंडर को फायदा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CBSE में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका दावा है कि 12वीं की आंसरशीट मोबाइल से स्कैन की गई और कुछ पन्नों को न ठीक से स्कैन करना खास वेंडर को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। उन्होंने रीवैल्युएशन फीस पर भी सतर्क रहने की चेतावनी दी।

अन्नामलाई दिल्ली पहुंचे BJP नेताओं से मुलाकात, नई पार्टी की चर्चा जारी

तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। वे BJP के शीर्ष नेताओं से मिल सकते हैं। एयरपोर्ट पर उनकी कार पर BJP का झंडा नहीं था। अन्नामलाई ने नई पार्टी की चर्चाओं पर दो दिन बाद विस्तृत बातचीत का ऐलान किया।

फर्जी बीमा क्लेम पर सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार, 2 करोड़ का झूठा दावा पेश करने का है आरोप

राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के कपासन में सरकारी डॉ. सुग्रीव मीणा को गिरफ्तार किया। उन पर करीब 2 करोड़ के फर्जी बीमा क्लेम में शामिल होने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की असली बीमारी को छुपाकर बिजली के करंट से हुई मौत बताई गई, ताकि बीमा कंपनियों से करोड़ों रुपए का क्लेम लिया जा सके। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • राहुल गांधी
  • मानसून
  • top news
  • सीजफायर
  • NEET पेपर लीक
  • खबरें काम की
  • राफेल
  • बालेन शाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा